फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honorarium not received even after three years of group formation

Moradabad News: समूह गठन के बदले तीन साल बाद भी नहीं मिला मानदेय

Sat, 29 Mar 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 29 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Honorarium not received even after three years of group formation
बिलारी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को मुरादाबाद ब्लॉक में जाकर स्वयं सहायता समूह गठित करने के बदले तीन साल बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते मानदेय नहीं मिल पाया है। परेशान महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर बाद बिलारी ब्लॉक के एनआरएलएम अनुभाग पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ब्लॉक इकाई द्वारा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिलाओं का चयन कर उन्हें मुरादाबाद ब्लॉक के ग्रामों में जाकर महिलाओं को जागरूक कर समूह गठन का काम सौंपा गया था। समूह गठन करने वाली महिलाओं नीलम, नीशू, अमरवती, अलका, अनीता, मंजू, मिथलेश, शीतल, सुधा, प्रवेश, शबनूर आदि ने बताया कि समूह गठन कार्य पूरा किए हुए तीन साल गुजर गए लेकिन अभी तक उन्हें मानदेय नहीं मिल पाया है। महिलाओं का कहना था कि वह बिलारी ब्लॉक और मुरादाबाद ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाते लगाते थक गई हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


यह सभी परेशान महिलाएं शुक्रवार दोपहर ब्लॉक बिलारी के एनआरएलएम कार्यालय पहुंची। लगभग दो घंटे तक बैठे रहने के बाद भी एडीओ आईएसबी और ब्लॉक मिशन प्रबंधक जब अपने कार्यालय नहीं पहुंचे तब परेशान महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने कार्यालय के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में ब्लॉक मिशन प्रबंधक नरेशपाल सिंह और शमीम हुसैन ने बताया कि बीती 14 मार्च को बीडीओ बिलारी की ओर से बीडीओ मुरादाबाद को पत्र भेजकर मांग की गई है कि 6 जून 2022 से 20 जुलाई 2022 और 03 सितंबर 2022 से 16 अक्तूबर 2022 तक की अवधि में आईसीआरपी द्वारा समूह गठन का जो कार्य किया गया है उसकी प्रगति रिपोर्ट तत्काल भेजे हैं ताकि संबंधित वर्कर को मानदेय का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed