फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honey trap in Moradabad: Two sisters target a mill businessman, defraud him and threaten him

मुरादाबाद में हनी ट्रैप: दो बहनों ने कारोबारी को मिलने बुलाया, फिर निवस्त्र कर वीडियो बनाया, 1.60 लाख ठगे

Sat, 11 Oct 2025 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 11:06 AM IST
सार

संभल के एक व्यापारी को मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली दो बहनों ने हनी ट्रैप में फंसा कर 1.60 लाख रुपये ठग लिए। व्यापारी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Honey trap in Moradabad: Two sisters target a mill businessman, defraud him and threaten him
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के एक व्यापारी को सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली दो बहनों ने हनी ट्रैप में फंसा कर उससे 1.60 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस में दर्ज कराए केस में बताया कि 11 अप्रैल को अलसबा नाम की महिला ने उसके पति के मोबाइल पर कॉल की।

विज्ञापन


अलसबा ने महिला के पति को फंसा लिया व मिलने के लिए मुरादाबाद बुला लिया। महिला ने बताया कि पति व्यापार के संबंध में दिल्ली गए थे। 11 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे व्यापारी मुरादाबाद आ गया। अलसबा व्यापारी को लेकर सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में अपनी बहन मुस्कान के घर ले गई।  
विज्ञापन


वहां अलसबा का पति शाहबाज, उसका बहनोई वसीम उर्फ मुन्ना, बहन मुस्कान और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर व्यापारी को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बना लिया और फिर उसे दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 1.60 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद भी आरोपी और रकम की मांग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अलसबा, उसके पति शाहबाज, बहन मुस्कान, बहनोई वसीम उर्फ मुन्ना समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed