फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honey trap gang that robbed girls by making them talk to them caught

Moradabad News: लड़कियों से बात कराकर लूटपाट करने वाला हनी ट्रैप गिरोह पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Honey trap gang that robbed girls by making them talk to them caught
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने क्षेत्र में एप के जरिए लोगों को फंसाने, उनसे नकदी और मोबाइल लूटने वाले हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किया है। पकड़े गए चार आरोपी उत्तराखंड और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने नगर में जमुनावाला मोहल्ले में स्थित एक मकान को किराये पर लिया था। उसमें रोजाना एक व्यक्ति को फंसाकर मकान में लाते थे और उनके फोटो खींचकर उनसे नकदी मोबाइल लूटकर भगा देते थे। 10 अक्तूबर को वोवदवाला निवासी रघुवीर सिंह गैंग का शिकार हुआ था। उसने बताया कि आरोपी गैंग के सदस्य एप पर एक लड़की से बात करवाते थे। फिर मिलने की तारीख देकर उन्हें किराये के मकान में बुलवाते थे। 10 अक्तूबर को वह उनके यहां पर पहुंचा तो वहां पर कोई लड़की नहीं मिली। आरोपियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद उसके फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगे। उसका मोबाइल और उसके पास की पूरी नकदी लूट ली। इसी तरह जनपद बिजनौर के स्योहारा निवासी एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट का काम करने वाले युवक को भी अपना शिकार बनाया गया। युवक का कहना है कि उससे मोबाइल और 1000 की नकदी लूट ली गई। रघुवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को मौके से पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपियों में दो उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र के और दो ठाकुरद्वारा के गांव फैजुल्लागंज निवासी बताए जा रहे हैं। किराये पर लिए गए मकान पर ताला लटका हुआ है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed