फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honey testing plant will be set up in every district

मंडल के हर जिले में लगाया जाएगा हनी टेस्टिंग प्लांट: कमिश्नर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Honey testing plant will be set up in every district
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहद उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर स्रोत है। मंडल में मधुमक्खी पालकों की संख्या भी बेहतर है, लेकिन अलग-अलग उनके होने के कारण उनको बेहतर लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर इसे बेहतर ढंग से सरकारी मशीनरी के सहयोग से करना होगा। शहद की टेस्टिंग भी हो इसके लिए मंडल के हर जिले में हनी टेस्टिंग प्लांट भी लगाया जाएगा। यह बात मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने विश्व मधुमक्खी दिवस पर आयोजित मधुमक्खी पालकों की गोष्ठी में कही।
पंचायत भवन सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में कमिश्नर ने कहा कि किसानों की समस्याओं का हर संभव निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। मधुमक्खी व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जाएगा। मंडल के हर जिले में हनी टेस्टिंग प्लांट लगाएं का निर्णय इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अपने उत्पादों की बाजार में खपत कैसे हो, हनी की जरूरत कहां-कहां है, इस पर कार्य करते हुए छोटे-छोटे व्यवसायी मिलकर बड़ा व्यवसाय बनाते हुए अपने उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि करें। गांव के विकास के लिए मधुमक्खी से बेहतर कोई दूसरा घरेलू रोजगार नहीं है। छोटे, मझले किसान या भूमिहीन मजदूर जिनके पास रोजगार नहीं है या अशिक्षित भी हैं वह भी इस व्यवसाय को कुशलता से कर सकते हैं। कमिश्नर ने मधुमक्खी पालन क्षेत्र में प्रगतिशील एवं विशेष कार्य करने वाले 16 किसानों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व उन्होंंने पंचायत भवन प्रांगण में मधुमक्खी पालन के विभिन्न उत्पादों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

निदेशक एसीएबीसी डॉ. मेहंदीरत्ता द्वारा शहद की मार्केटिंग के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विशाल दीक्षित द्वारा मौन पालक कृषकों आदि के लिए ऋण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव, डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र सिंह, उप निदेशक उद्यान गया प्रसाद, जिला उद्यान अधिकारी रामपुर सुनील कुमार के अलावा मंडल भर के मधुमक्खी पालक किसान और उद्यान विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मधुमक्खी पालकों को कमिश्नर ने किया सम्मानित



मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने इस मौके पर मधुमक्खी पालक मुकेश पाठक, मनोज यादव, राजेश कुमार, सोनू प्रकाश, पवन कुमार, जयपाल सिंह, अरविंद सिंह सैनी, उदित प्रताप, परम सिंह, दुष्यंत सिंह, रईश अहमद, गंगाराम, प्रेम सिंह सैनी, मुनीश शर्मा, राजपाल सिंह, गार्गी चौहान समेत 16 मधुमक्खी पालकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed