{"_id":"60a81ed98ebc3e2f205036e3","slug":"home-violance-case-increase-in-lockdown-in-moradabad-city-news-mbd3897225148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में बढ़ गए घरेलू हिंसा के मामले, कहीं दंपती में विवाद तो कहीं सास बहू से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में बढ़ गए घरेलू हिंसा के मामले, कहीं दंपती में विवाद तो कहीं सास बहू से नाराज
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने बाहरी अपराध और झगड़ों पर तो लगाम लगा दी है। लेकिन घरेलू हिंसा के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। आए दिन सास-बहू और पति-पत्नी के विवादों की शिकायतें पुलिस तक पहुंच रही हैं।
फरवरी मार्च माह की तुलना में अप्रैल और मई मे दोगुना से अधिक शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित पहुुंची हैं। महिला थाने और नारी उत्थान केंद्र में पहुंचे शिकायती पत्रों का निस्तारण करने में अभी लंबा वक्त लगेगा। इस साल फरवरी और मार्च माह में 500 सौ शिकायतें घेरलू हिंसा से संबंधित पहुंची थीं। इन शिकायतों का निस्तारण नारी उत्थान केंद्र में किया जा रहा था, लेकिन एक अप्रैल से 20 मई तक 949 शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं। लॉक डाउन की वजह से नारी उत्थान केंद्र व परिवार परामर्श समझौता केंद्र बंद हैं। जिस कारण इन शिकायतों का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है।
काम धंधा बंद हुआ तो पति-पत्नी मे शुरू हो गई कलह
मुरादाबाद। कटघर के करूला निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उससे कहा था कि लॉकडाउन में उसका काम धंधा बंद हो गया है। वह अपने मायके से पांच लाख रुपये लेकर आए। कोई दूसरा कारोबार शुरू करूंगा। महिला ने रुपये लाने से इनकार किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। एसएसपी कार्यालय से महिला का प्रार्थना पत्र काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र में भेजा है।
विज्ञापन
मोबाइल पर आए मैसेज ने करा दिया विवाद
मुरादाबाद। मझोला निवासी युवक नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। 15 अप्रैल को वह नौकरी छोड़कर घर आ गया था। उसकी पत्नी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि पति के किसी दूसरी युवती से संबंध हैं। महिला का दावा है कि एक दिन पति छत पर घूम रहे थे। इसी दौरान पति के मोबाइल पर युवती के मोबाइल नबर से व्हाट्स एप मैसेज आया था। जिसमें कई फोटो व कुछ गलत बातें लिखी थीं।
सास-बहू का विवाद पहुंचा पुलिस के पास
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की एक कालोनी में रहने वाले दंपती मुंबई में रहते हैं। लॉकडाउन की वजह से अपने घर लौट आए हैं। पति-पत्नी एक साथ बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी बात को लेकर सास ने टोकाटाकी कर दी। जिसे लेकर सास-बहू के बीच विवाद हो गया है। सास ने बहू के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।
महिला ने देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रक लेकर बाहर गए थे। रात में देवर उसके कमरे में घुस आया और छेड़खानी की। इस मामले की शिकायत ससुर से की तो उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट की है।
पिछले साल लॉक डाउन में आए थीं तीस हजार से अधिक शिकायतें
मुरादाबाद। नारी उत्थान केंद्र में काउंसलर एमपी सिंह ने बताया कि पिछले साल मई से दिसंबर के बीच तीस हजार से अधिक शिकायती पत्र काउंसलिंग के लिए आए थे। जिसमें से 2700 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया था। बाकी 300 शिकायती पत्रों में कुछ में केस दर्ज कराए गए थे। कुछ दंपती ने अलग-अलग होने का निर्णय लिया था। जबकि कुछ शिकायती पत्र आपसी सहमति से वापस ले लिए थे।
फरवरी और मार्च की तुलना में अप्रैल और मई में घेरलू हिंसा के मामले अधिक आएं हैं। लॉकडाउन की वजह से नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग बंद है। जिस कारण शिकायती पत्र लंबित हैं। दफ्तर खुलने पर शिकायती पत्रों का निस्तारण किया जाएगा।
- संदीपा चौधरी प्रभारी, नारी उत्थान केंद्र, मुरादाबाद