फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   home isolataion end automatically

दस दिन परिवार से दूरी, अपनों के लिए यही जरूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
home isolataion end automatically
मुरादाबाद। बिना लक्षणों वाले होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। होम आइसोलेशन की अवधि और निगेटिव हुए या नहीं, सैंपल जांच कब होगी, पूछताछ के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम में फोन कर रहे हैं। होम आइसोलेट मरीजों की सैंपल जांच नहीं होगी। दस दिन की होम आइसोलेशन अवधि पूरी होने बाद उनको कोरोना मुक्त मान लिया जाएगा। इस अवधि में मरीजों को एहतियात बरतना होगा, ताकि परिवार के दूसरे सदस्यों तक संक्रमण न फैले।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2224 पहुंच चुकी है। करीब 80 फीसदी मरीज बिना लक्षण वाले हैं। ऐसे मरीज होम आइसोलेट हो सकते हैं। मुरादाबाद जिले में बिना लक्षणों वाले 342 मरीज होम आइसोलेट हैं, जो कि कोविड अस्पतालों की तुलना में कहीं अधिक हो गए हैं। इनकी संख्या हर रोज बढ़ रही है। होम आइसोलेशन के लिए सरकार ने मानक निर्धारित किया है। होम आइसोलेशन की अनुमति से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके लक्षणों की जांच कर रही है। निर्धारित मानकों का पालन करने की भी सलाह दी जा रही है। एकीकृत कंट्रोल रूम से मरीजों की खैर खबर ली जा रही है। इसके बाद भी मरीज एकीकृत कंट्रोल रूम में फोन कर होम आइसोलेशन की अवधि और निगेटिव हुए या नहीं जैसे सवालों को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक कम से कम दस दिन की होम आइसोलेशन अवधि है। इससे पहले होम आइसोलेशन तोड़कर बाहर घूमते पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ग्राम और वार्ड स्तर पर निगरानी समितियां और स्वास्थ्य विभाग की टीमें होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी कर रही हैं। सीएमओ के मुताबिक होम आइसोलेशन की अवधि पूरी होते ही कोरोना मुक्त मान लिया जाएगा। उनकी जांच नहीं होगी। आइसोलेशन के दौरान किसी मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो उसे अस्पताल में शिफ्ट करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संक्रमित के लिए होम आइसोलेशन की अवधि दस दिन है। इस अवधि में मरीज को परिवार के दूसरे सदस्यों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका प्रपत्र भी भरवाया जा रहा है। होम आइसोलेशन अवधि पूरी होने के बाद जांच नहीं होगी और मरीज को कोरोना मुक्त मान लिया जाएगा।

- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
- कंट्रोल रूम में मरीजों के पूछताछ संबंधी फोन लगातार बढ़ रहे हैं। कोई होम आइसोलेशन की अवधि पूछता है तो कोई निगेटिव आए या नहीं, जांच कब होगी, जानकारी लेता है। मरीजों को प्रोटोकाल मानकों का पालन करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।
- रघुवीर सिंह, प्रभारी स्वास्थ्य विभाग कंट्रोल रूम
होम आइसोलेशन के लिए पात्रता -
- लक्षण रहित मरीज, जिनके घर में अलग से शौचालय और कक्ष की व्यवस्था है
- मरीज की देखभाल के लिए एक व्यक्ति का घर पर होना जरूरी है
- देखभाल करने वाले व्यक्ति को प्रोटोकाल एवं इलाज प्रदान करने वाले चिकित्सक के परामर्श पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन प्रोफाइलेक्सिस लेनी होगी।
- आरोग्य सेतु एप लोड करना होगा।
- मरीज को अपने स्वास्थ्य का मूल्यांकन रोजाना करना होगा।
- पल्स आक्सीमटीर, थर्मामीटर, मास्क, ग्लब्ज, सोडियम हाइपोक्लोराइड साल्यूशन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वस्तुएं लेनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed