फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Home Guard's missing daughter found in three hours

Moradabad News: होमगार्ड की लापता बेटी को तीन घंटे में किया बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Home Guard's missing daughter found in three hours
कुंदरकी। शनिवार को सुबह 8:30 बजे घर के बाहर से लापता महिला होमगार्ड की आठ वर्षीय बेटी को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ निकाला। पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुंदरकी के एक गांव निवासी महिला होमगार्ड की आठ वर्षीय बेटी घर के बाहर से अचानक लापता हो गई। उस वक्त उसकी मां गलशहीद थाने में ड्यूटी करने को गई थी। परिजनों के तलाश करने पर भी बच्ची को सुराग नहीं लग सका तो शाम में साढ़े चार बजे कुंदरकी थाने में तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल की रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस के छह टीमें बच्ची को खोजबीन में जुट गईं। पॉस्को एक्ट से जुड़ा प्रकरण होने के चलते पुलिस के आला अधिकारी भी बच्ची के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि बच्ची के गांव से कुंदरकी आने वाले रास्तों, कुंदरकी व बिलारी नगर में लगे 40 से अधिक कैमरे खंगाला गए, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची को बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सहसपुर में ब्लॉक कार्यालय के पास से सकुशल संरक्षण में ले लिया। फिलहाल बच्ची को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बेटी को पाकर उसकी होमगार्ड मां भावुक हो गई और पुलिस का आभार व्यक्त करती नजर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed