{"_id":"6164a5d68ebc3e05ea6041f6","slug":"home-guard-had-killed-the-woman-together-with-the-nephew-city-news-mbd4058494105","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने भांजे संग मिलकर की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड ने भांजे संग मिलकर की थी महिला की हत्या
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थानाक्षेत्र में गोली मारकर की गई महिला की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में छजलैट के शुक्ला की मढै़या निवासी आरोपी होमगार्ड सतपाल और उसके भांजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी होमगार्ड महिला का जेठ है और दोनों के बीच संबंध थे। आरोपी ने कबूला है कि महिला उस पर शादी करने और जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। आरोपी मामा भांजे ने साजिश रचकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
एसपी देहात विद्या सागर शुक्ल ने बताया कि छजलैट थानाक्षेत्र के कुुचावली गांव निवासी किसान रतन सिंह उर्फ रत्नाकर के गन्ने के खेत में सात अक्तूबर की सुबह एक महिला का गोली लगा शव बरामद हुआ था। रविवार को छजलैट पुलिस ने मृतका की पहचान आशा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी रेशमबाड़ी थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में कराई थी। महिला के बेटे अमरजीत सिंह ने छजलैट के गांव शुक्ला की मढ़ैया निवासी होमगार्ड सतपाल और उसके बेटे राजकुमार व जयकुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी सतपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
पुलिस के मुताबिक सतपाल ने बताया कि महिला आशा उसके चचेरे भाई गजराज की पहली पत्नी थी। 18 साल पहले आशा गजराज को छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद आशा ने रुद्रपुर के रेशमबाड़ी निवासी राजेंद्र सिंह से शादी कर ली थी। आरोपी ने कबूला है कि आशा से उसके संबंध थे। दोनों के बीच बातचीत होती थी और यहां सतपाल से मिलने के लिए आशा आती थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आशा उस पर दबाव बना रही थी कि वह अपने नाम की जमीन उसके नाम कराए और उससे शादी भी करे। आरोपी ने बताया कि अधिक उम्र व समाज की लोक लाज के कारण ने अपने भांजे नन्हें निवासी पंडितपुरा थाना ठाकुरद्वारा के साथ मिलकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से 29 सितंबर को आरोपी सतपाल ने मिलने के बहाने आशा को जंगल में बुला लिया था। यहां आरोपी मामा भांजे पहले से मौजूद थे। यहां आरोपियों ने महिला की पहले पिटाई की। गले पर बंदूक सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गड्ढा खोदकर शव दबा दिया था। छजलैट थाना प्रभारी रामप्रसाद ने बताया कि आरोपी सतपाल होमगार्ड है और वह लंबे समय से ड्यूटी नहीं कर रहा था। पुलिस ने आरोपी सतपाल की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा, दो कारतूस व फावड़ा बरामद किया है। सोमवार शाम पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।