फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Home appliances blown up due to high voltage in Avantika

Moradabad News: अवंतिका में तेज वोल्टेज से फुंके घरों के उपकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Home appliances blown up due to high voltage in Avantika
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अवंतिका कॉलोनी में सोमवार देर रात अचानक तेज वोल्टेज आने से लोगों के घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इसके बाद बिजली गुल हो गई। लोगों को गर्मी के कारण घरों की छत पर रात बितानी पड़ी। सुबह चार बजे करीब बिजली आई। इसी तरह मानसरोवर कॉलोनी में रोजाना लोग बिजली कटौती झेल रहे हैं।

मंगलवार दोपहर को ओवरलोडिंग के कारण मानसरोवर, करूला, पीतलबस्ती में दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक लाइट ने कई बार ट्रिपिंग की। छोटे छोटे फाल्ट होने से उपभोक्ता और विद्युत निगम के कर्मचारी दोनों परेशान रहे। टाउनहॉल में भी दोपहर के समय बिजली आती जाती रही। विद्युत निगम शहर में ऐसे स्थानों को चिह्वित कर रहा है, जहां ओवरलोडिंग है। हाल ही में आदर्श कॉलोनी में अभियान चलाकर बिजली चोरी रोकी गई थी। इसके बाद फीडर का लोड आधा हो गया था। इसी तरह कुछ इलाकों में ओवरलोडिंग चल रही है। अधीक्षण अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बताया कि रोजाना बिजलीघरों का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां सप्लाई से संबंधित समस्या है, वहां कर्मचारियों से फौरन ठीक कराई जा रही है। सारी अपडेट से मुख्यालय को अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed