फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   holika dahan on 1503 places in morodabad

जनपद में 1503 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
holika dahan on 1503 places in morodabad
मुरादाबाद। होली त्योहार का शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में 1503 जगह होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 57 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इसके अलावा नौ जगह मेलों का भी आयोजना किया जाएगा। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। शरारती तत्वों की निगरानी के लिए खुफिया तंत्र भी अलर्ट किया गया है। वहीं बाजारों में भी होली का उल्लास नजर आने लगा है। दुकानें रंग और पिचकारी से सज गईं हैं।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 17 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 18 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। जिसके मद्देनजर दो एसपी के नेतृत्व में चार सीओ, नौ थाना प्रभारी, छह इंस्पेक्टर, 80 एसआई, 150 सिपाही, एक कंपनी आरएफ और एक कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी। होली पर नौ स्थानों पर मेलों का भी आयोजन किया जाएगा। सिविल लाइंस क्षेत्र में कपूर कंपनी के पास 19 मार्च से 30 मार्च तक भैसोड़ा मेला लगेगा। इसके अलावा कटघर के मनोकामना मंदिर के पास 20 मार्च, मूंढापांडे के वीरपुर वरियार में 16 मार्च से 21 मार्च तक, थाना ठाकुरद्वारा के गांव सरकड़ा करीम बाबाजी मंदिर के पास 18 मार्च, बिलारी के गांव नवादा शाहपुर में शिव मंदिर के पास 19 मार्च को ध्वजा मेला लगेगा। इसके अलावा 19 मार्च को ही सोनकपुर थाना क्षेत्र तीन और मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक मेले का आयोजन होगा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि
विज्ञापन

होली के त्योहार को शांति पूर्ण संपंन कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed