फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holiday stabbed Himshikha's body with a knife...most of the war since forty

Moradabad News: हार्दिक ने चाकू से गोद डाला था हिमशिखा का शरीर...चालीस से ज्यादा किए वार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Holiday stabbed Himshikha's body with a knife...most of the war since forty
मुरादाबाद। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि भाई बहन ने गुरुग्राम से आकर अपनी मां के साथ होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। शुक्रवार को दोनों वापस जाने की तैयारी कर चुके थे। हिमशिखा ने बैग पैक कर लिया था और मां के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे हार्दिक रसोई में गया और चाकू लेकर बहन पर हमला कर दिया। शव देखकर लग रहा था कि चालीस से ज्यादा वार किए गए हैं। रसोई, दोनों कमरे और घर के आंगन में भी खून पड़ा मिला। इससे साफ है कि हिमशिखा अपनी जान बचाने के लिए दौड़ी है। शव के पास ही खून से सना चाकू भी मिला है।
विज्ञापन

मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर दो में रहने वाली नीलिमा का बेटा हार्दिक और बेटी हिमशिखा होली मनाने के लिए घर आए थे। नीलिमा का कहना है दोनों खुश थे। कहीं कुछ ऐसा नहीं लगा कि जिससे दोनों के बीच किसी प्रकार की अनबन दिखे। दोनों ही होली के लिए नए कपड़े भी लेकर आए थे। शुक्रवार को ही भाई बहन को वापस जाना था। हिमशिखा का पैक बैग बरामदे में मिला है जबकि उसके पास ही जूते भी पड़े मिले हैं। बरामदे, रसोई और कमरे और बेड पर खून पड़ा मिला है। घटनास्थल के हालात को देखकर लग रहा है कि हिमशिखा ने अपनी जान बचाने को संघर्ष किया है। आरोपी ने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ, पेट पर 40 से ज्यादा वार किए हैं। हैरानी की बात है कि युवती की चीखने चिल्लाने की किसी ने आवाज तक नहीं सुनी। बहन की हत्या करने के बाद हार्दिक अपनी मां को दफ्तर से लेने गया है। घर लाकर उस पर भी हमला कर दिया। अगर शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा न होते तो हार्दिक अपनी मां की भी हत्या कर देता।
विज्ञापन


आस पड़ोस के लोगों से ज्यादा बात नहीं करता था परिवार
मुरादाबाद। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पड़ोस के लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नीलिमा यहां अकेली रहती थी। उनका बेटा और बेटी गुरुग्राम में रहते थे। नीलिमा सुबह दफ्तर चली जाती थी और शाम को ही वापस आती थी। परिवार आस पड़ोस के लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मां बोली...प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गया था हार्दिक
मुरादाबाद। पुलिस ने नीलिमा की तहरीर पर हार्दिक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें उसने बताया कि प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद से उसका बेटा डिप्रेशन में आ गया था और अपनी बहन से चिढ़ने लगा था। बात बात में विवाद करता था। उसे लगता था कि उन लोगों की वजह से ही उसका रिश्ता टूटा है। वह बार बार कहता था कि शादी तो उसी से ही करेगा। हम लोग समझाते थे कि कर लेना लेकिन वह बहुत गुस्सैल हो गया था।


सालों से गायब है नीलिमा का पति
मुरादाबाद। नीलिमा के पति के बारे में जब पुलिस ने जानकारी करनी चाही तो पता चला कि वर्षों से वह गायब है। अब कहां है इस बारे में परिवार का भी कोई सदस्य नहीं जानता है। नीलिमा ने तो यहां तक कहा कि वह अपने पति का नाम भी नहीं लेना चाहती। बताया जा रहा है कि नीलिमा की शादी इंद्रजीत के साथ हुई थी। इनके जुड़वा बच्चे हुए थे। कुछ दिन बाद ही पति परिवार को छोड़कर चला गया था। नीलिमा ने ही अपने लड़के और लड़की को पाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed