फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holi of 38 families will remain empty waiting for pieces of liver

बच्चों के इंतजार में सूनी रहेगी 38 परिवारों की होली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Holi of 38 families will remain empty waiting for pieces of liver
बच्चे, युवा और बड़े सभी होली उत्सव में डूबे हैं। रंग गुलाल उड़ाकर खुशियों का इजहार कर रहे हैं। इन सबके बीच मुरादाबाद के 38 परिवारों की होली सूनी है। लापता हुए जिगर के टुकड़े के इंतजार में परिजनों की आंखें पथरा गईं। मां, बाप, दादा दादी और भाई बहन हर वक्त दरवाजे पर नजरें लगाए हैं, शायद अब उनका लाडला आएगा और घर फिर से खुशियों से भर जाएगा। किसी बच्चे की आहट आती है तो परिजन व्याकुल होकर दरवाजे पर पहुंच जाते हैं। कहीं उनका लाल तो नहीं आ गया, फिर निराश होकर वह कमरे में बैठ कर जिगर के टुकड़े की याद में आंसू बहाने लगते हैं।
विज्ञापन

शुभ के इंतजार में सुबक रही मां
मुरादाबाद। मझोला के लाइन पार निवासी सोनिया कपूर कंपनी तिराहे के पास फल बेचती हैं। सोनिया ने बताया कि आठ जुलाई 2020 को उनका तीसरे नंबर का बेटा शुभ(12) कपूर कंपनी तिराहे से गायब हो गया था। महिला का आरोप है कि उसके बेटे को अगवा किया गया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया, मगर बच्चे को तलाश नहीं कर पाई। सोनिया का कहना है कि पुलिस ने मेरे बेटे को ढूंढने में कोई प्रयास नहीं किया। होली के त्योहार पर सभी खुशियां मना रहे हैं। मैं अपने लाल के लिए परेशान हूं।
विज्ञापन

साढ़े सात साल बाद भी नहीं लगा कार्तिक का सुराग
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी निवासी अनिल अग्रवाल का बेटा कार्तिक 22 सितंबर 2014 की सुबह कालेज जाने के लिए घर से निकला था। कार्तिक महाराज अग्रसेन इंटर कालेज में ग्यारहवीं का छात्र था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। लाल के इंतजार में परिजनों की आंसें पथरा गईं। साढ़े सात साल बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बाप के बीच से चोरी किए गए बच्चे का सुराग नहीं
मुरादाबाद। बिलारी के मकरंदपुर निवासी पप्पू ग्यारह जुलाई की रात अपनी पत्नी खुशबू, एक बेटी पूनम और बेटे आयुष, कलुआ (06 माह) को साथ लेकर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास सो रहा था। देर रात तीन बजे पप्पू और उसकी पत्नी जागी तो उनका छह माह का बच्चा कलुआ गायब था। उन्होंने बच्चे की काफी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पांच सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की खंगाली, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।

मुरादाबाद में एएचटीयू थाना स्थापित किया गया है। लापता बच्चों की तलाश में टीमें लगीं हैं। कुछ बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। बाकी बच्चों की तलाश में भी टीमें जुटी हैं।
बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed