फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   holi

निकल पड़ी हुरियारों की टोली, झूमकर बोले हैप्पी होली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
holi
बुद्वि विहार में होलिका दहन मौजूद लोग। अमर उजाला
मुरादाबाद। शहरवासी होली की खुमारी में डूबे हुए हैं। सोमवार को सुबह से ही चला पूजा-अर्चना का दौर रात तक जारी रहा। शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। मंगल कामना के साथ लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। सुबह से ही युवा साथियों संग बाइकों पर टोलियां बनाकर रंग लगाने के लिए निकल पड़े। इसके अलावा बाजार में भी पूजा सामग्री, रंग-गुलाल और पिचकारी खरीदने वालों की भीड़ रही। गन्ने की बढ़ी मांग के बाद एक गन्ना 25 रुपये तक में बिका। गांवों से ट्राली में भरकर आया गन्ना सुबह दस बजे तक बिक गया।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों को भव्य रूप से सजाया गया था। ऊपर झालर लटकाने के साथ होलिका स्थल बालू से बनाया गया था। उसके ऊपर लकड़ियां और उपले रखे गए थे। साफ-सफाई के साथ बनाई गई रंगोली आकर्षित कर रही थीं। महिलाएं और युवतियां होली के गीत गाते हुए होली की पूजा करने के लिए चौक पर पहुंची। पूजा के लिए जल, रोली, फूल माला, चावल, गुड़ और जौ की बालियां रखी हुईं थीं। म्यूजिक सिस्टम पर होली के गीत बज रहे थे। शाम ढलते ही सभी होलिका स्थल पर पहुंच गए। वहां पर पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। जयकारों के साथ होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बाजारों में भी रौनक चरम पर रही। गुलाल, रंग, पिचकारी के अलावा मिष्ठान की भी खूब खरीदारी की गई। बुध बाजार, डिप्टी गंज, गुरहट्टी, ताड़ीखाना चौराहा, बुद्धि विहार, नवीन नगर, रामगंगा विहार, हरथला, प्रभात मार्केट, लाइन पार आदि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। दुकानदारों से गुझिया, पपड़ी, समोसा हाथों हाथ बनाकर दिए। नमकीन, पापड़, चिप्स के लिए भी दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल नगाड़े की थाप पर गूंजे होली के गीत
युवाओं और बच्चों में होली खेलने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह से ही चेहरों को लाल, पीला, नीला, हरा कर घर से टोलियां बनाकर निकले। बच्चों ने एक-दूसरे पर खूब गुब्बारे फोड़े। रंग के अलावा पानी भरकर गुब्बारों से होली खेली। दोपहर बाद ढोल-नगाड़े की थाप पर होली के गीत गाते हुए युवा पूरी मस्ती में दिखाई दिए। इस बार थीम होली भी खेली गई। टोलियों में युवक एक जैसी टी-शर्ट, विग, मास्क लगाकर देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed