फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holi burning spot changed in Majholi Khas, burning took place at the government hospital

Moradabad News: मझोली खास में होली दहन का स्थान बदला, सरकारी अस्पताल पर हुआ दहन

Tue, 03 Mar 2026 10:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Holi burning spot changed in Majholi Khas, burning took place at the government hospital
कुंदरकी। डींगरपुर कुंदरकी रोड से सटे ग्राम मझोली खास में इस साल सरकारी स्कूल परिसर में नहीं बल्कि सरकारी अस्पताल की भूमि पर होली दहन हुआ। पुराना होली दहन स्थल सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवॉल के अंदर आ गया जिसके चलते एक पक्ष ने मांग रखी थी कि स्कूल परिसर में होली दहन में समस्या आ रही है इसलिए प्रशासन से दूसरी जगह पर सरकारी भूमि पर होली दहन की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों से सहमति पर प्रशासन ने पंचायत भवन के पास ही सरकारी अस्पताल की भूमि में होली दहन की अनुमति प्रदान कर दी। इस बार श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ होली दहन किया गया जिसके चलते समस्या का स्थायी रूप से समाधान हो गया है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में 76 स्थानों पर विधि-विधान के साथ होली दहन हुआ जिसके बाद ही रंगोत्सव की शुरूआत हुई। वहीं पुलिस प्रशासन ने चौकसी बरतते हुए लोगों से होली का त्योहार पहले की तरह से ही आपसी सौहार्द और भाईचारे के माहौल में बनाने की अपील की।
विज्ञापन



होली की खरीदारी को लेकर मुख्य बाजार में रही भीड़
कुंदरकी। मंगलवार को कुंदरकी नगर के मुख्य बाजार भी विभिन्न तरह के रंग, गुलाल और पिचकारी आदि की दुकानें सजी नजर आई जिन पर लोगों को जमकर खरीदारी की। नगर के मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ अधिक होने की वजह से दिनभर जाम जैसे हालत बने रहे है जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस भी गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंगोत्सव आपसी एकता व सद्भाव का प्रतीक, भूषण
कुंदरकी। भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव देवेश भूषण ने कहा कि होली का त्योहार आपसी एकता और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुंदरकी में होली की चौपाई के जुलूस हर साल आपसी त्याग, समर्पण और सद्भाव की भावना के चलते निकलता है, कभी किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है, आशा ही नहीं पूर्ण रूप से विश्वास है कि क्षेत्र में सभी जगह आपसी एकता और भाईचारे के आधार पर ही दोनों समुदाय पर्व मनाएंगे और कुंदरकी हमेशा साैहार्द के लिए भी जाना जाता रहेगा। साथ ही रमजान माह भी आपसी एकता और सद्भाव का प्रतीक है, सभी नागरिकों से अपील करता है कि हम सब मिलकर त्योहार मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed