फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hoardings with objectionable comments against Mukhtar Abbas Naqvi in rampur

मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के होर्डिंग्स, भाजपाइयों ने पुलिस को दी तहरीर

Mon, 04 Mar 2019 08:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Hoardings with objectionable comments against Mukhtar Abbas Naqvi in rampur
बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस से शिकायत करते हुए - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का होर्डिंग्स लगाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेताओं की आपत्ति के बाद पुलिस ने आनन-फानन में होर्डिंग उतरवाकर कब्जे में ले लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी का होडिंग्स लगाने वाले नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने होर्डिंग लगाने के मामले में पूछताछ के लिए एक युवक नेता  हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


रविवार की देर शाम नगर के बस अड्डे के निकट एक होर्डिंग्स पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ लिखी गई आपत्तिजनक टिप्पणी को देख भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इस मामले की सूचना जिले के भाजपा पदाधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन को दी ।इसके बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में होर्डिंग्स को उतरवाकर कर अपने कब्जे में ले लिया और आक्रोशित भाजपाइयों को शांत कराया। सोमवार को आक्रोशित भाजपाई महेंद्र सैनी, दिलीप अरोरा, भगवान दास सैनी, कृष्ण लाल चंद्रा, ओम प्रकाश सैनी, नोवत राम सैनी, लक्ष्मी कांत सैनी, प्रशांत शर्मा, लक्ष्मी नारायण स्वामी, आशुपाल, दीपू सैनी, पंकज सैनी आदि कार्यकर्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाले होर्डिंग्स लगाने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


कोतवाल रविंद्र कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी कोतवाली पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ताओं से मामले की जानकारी ली। कोतवाल को होर्डिंग लगाने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने एक मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की थी। कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

होर्डिंग पर आजम खां के खिलाफ भी की गई है आपत्तिजनक टिप्पणी

Hoardings with objectionable comments against Mukhtar Abbas Naqvi in rampur
आजम खान के खिलाफ लगाए गए बोर्ड हटाए हुए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
होर्डिंग्स पर केंद्रीय मंत्री नकवी के साथ-साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां के खिलाफ भी अपमानजनक की गई टिप्पणी की गई है। आजम खां के टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। सपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed