{"_id":"6273ca502037b03c3f5c2c9c","slug":"history-sheeter-faheem-escaped-by-dodging-police-was-brought-to-court-for-appearance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया हिस्ट्रीशीटर फहीम, कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया हिस्ट्रीशीटर फहीम, कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था
Thu, 05 May 2022 06:30 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 05 May 2022 06:30 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, कांठ थाना क्षेत्र के ऊमरीकलां निवासी फहीम उर्फ एटीएम के खिलाफ अलग-अलग जनपदों में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर बदमाश बिजनौर जेल में बंद था।
विज्ञापन
गैंगस्टर फहीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर से मुरादाबाद कोर्ट में पेशी को लाया हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कांठ थाना क्षेत्र के ऊमरीकलां निवासी फहीम उर्फ एटीएम के खिलाफ अलग-अलग जनपदों में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर बदमाश बिजनौर जेल में बंद था। गुरुवार को मुरादाबाद कोर्ट में उसकी पेशी थी। पुलिसकर्मी उसे बिजनौर से मुरादाबाद कोर्ट लेकर आए थे।
विज्ञापन
पेशी के बाद फहीम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसकी पत्नी बीमार है। वह पाकबड़ा में हाशमपुर चौराहे पर अपने भाई वसीम के घर ले गया। यहां आरोपी फहीम ने पुलिस कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन