फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   History-sheeter Faheem, both the soldiers reached jail to escape the ATM

हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम को भगाने में दोनों सिपाही पहुंचे जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter Faheem, both the soldiers reached jail to escape the ATM
हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सिपाही शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश किए गए। सिपाही ही फहीम को कचहरी से पाकबड़ा ले गए थे। आरोपियों की ओर से जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया और 30-30 हजार रुपये के दो-दो जमानती दाखिल करने को कहा। शुक्रवार को जमानती दाखिल न होने के कारण दोनों को जेल भेज दिया। उधर, पुलिस की दस टीमें आरोपी फहीम एटीम, उसकी पत्नी व अन्य सहयोगियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

बिजनौर से मुरादाबाद कोर्ट में पेशी को लाया गया हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम पाकबड़ा में पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर बिना पेशी कराए ही पुलिस कर्मी उसे कचहरी से एक कार में बैठाकर पाकबड़ा में हाशमपुर चौराहे पर उसकी पत्नी से मिलने ले गए थे। आरोपी फहीम पत्नी के साथ उसी कार से फरार हो गया। कांठ थानाक्षेत्र के ऊमरीकलां निवासी हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम बिजनौर की जेल में बंद था। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद कोर्ट में हत्या के मामले में उसकी पेशी होनी थी। इसके लिए बिजनौर पुलिस लाइन में सिपाही राहुल कुमार और दिनेश कुमार उसे बिजनौर जेल से मुरादाबाद न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आए थे। कोर्ट में बिना पेशी कराए ही सिपाही फहीम को कार में बैठाकर पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा स्थित उसकी पत्नी से मिलाने ले गए थे। फहीम की पत्नी यहां उसकी बहन नरगिस और बहनोई राशिद के मकान में रह रही थी। दोनों सिपाहियों को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठा दिया और उन्हें नाश्ता कराया। इसी दौरान फहीम और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में ले गए थे। मौका पाकर फहीम और उसकी पत्नी ने सिपाहियों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मुख्य गेट को भी बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद फहीम और उसकी पत्नी दूसरी कार में बैठ कर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सिपाहियों को कमरे से बाहर निकाला और फहीम की तलाश शुरू की गई। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी पाकबड़ा रंजन शर्मा की तहरीर पर फहीम एटीएम, उसकी पत्नी और दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद सिपाही निलंबित कर दिए गए थे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात रहे निलंबित सिपाही राहुल कुमार निवासी न्यू पन्नापुरी कोतवाली हापुड़ जनपद हापुड़ और दिनेश कुमार निवासी अब्दुल्लापुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर भारी फोर्स की मौजूदगी में दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल लाया गया। मेडिकल कराने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों के जमानती प्रार्थनापत्र पर सुनवाई की। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया और 30-30 हजार रुपये के दो-दो जमानती दाखिल करने को कहा। शुक्रवार को जमानती दाखिल न होने के कारण दोनों को जेल भेज दिया उधर, पुलिस की दस टीमें अलग अलग जनपद और प्रदेश में आरोपी फहीम एटीएम, उसकी पत्नी और भागने में सहयोग करने वालों की तलाश में जुटी है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश फहीम की तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed