फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   History heater killed tractor driver

हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त संग मिलकर की थी ट्रैक्टर चालक की हत्या, प्रेमिका को फंसाने के लिए घर के पास छोड़ दिए थे जूते और मफलरहिस्ट्रीशीटर ने दोस्त संग मिलकर की थी ट्रैक्टर चालक की हत्या

Fri, 01 Jan 2021 03:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
History heater killed tractor driver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस निवासी बीमा कंपनी सर्वेयर लाखन हत्याकांड और मझोला में दरोगा की पत्नी पुष्पा की हत्या में आरोपी रहे हिस्ट्रीशीटर चांदबाबू ने अपने दोस्त पिंटू के साथ मिलकर ट्रैक्टर चालक खुर्शीद की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने दावा किया है कि हिस्ट्रीशीटर ने खुर्शीद की हत्या करने के बाद उसके जूते और मफलर अपनी प्रेमिका के घर के पास डाल दिए थे, ताकी इस हत्याकांड में प्रेमिका और उसके परिजन फंस जाएं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार आनंद ने गुरुवार दोपहर को पुलिस लाइन में खुर्शीद हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक पुराना आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाला ट्रैक्टर खुर्शीद 25 दिसंबर की रात से लापता था। रविवार सुबह मझोला थानाक्षेत्र के सोनकपुर कांशीराम आवास के आगे जंगल में बोरी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान खुर्शीद के रूप में की गई थी। पोस्टमार्टम से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। खुर्शीद की पत्नी नसीमा ने कांशीराम आवास में रहने वाली एक युवती, उसके भाई, बहन और जीजा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो नामजद आरोपियों की भूमिका सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसमें पता चला जिस वक्त खुर्शीद अपने घर से निकला था, तब उसके मोबाइल पर चक्कर की मिलक निवासी चांद बाबू ने कॉल की थी। जबकि चांदबाबू के मोबाइल नंबर से ही चक्कर की मिलक निवासी पिंटू के नंबर पर भी कॉल की गई थी। पुलिस ने पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस तरह दिया गया घटना को अंजाम

आरोपी पिंटू सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चांदबाबू का ट्रैक्टर चलाता था। चांदबाबू का कांशीराम आवास निवासी एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। चांदबाबू लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया था। चांदबाबू युवती को सबक सिखाना चाहता था। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को चांद बाबू ने कॉल करके खुर्शीद को शराब की दुकान पर बुलवाया था। पुलिस के मुताबिक वहां चांदबाबू, पिंटू और खुर्शीद ने शराब पी। खुर्शीद को नशा होने पर उसे बाइक पर बैठाकर कांशीराम आवास के आगे ले गए थे। यहां खुर्शीद के ही मफ लर से उसका गला घोंट दिया था। इसके बाद उसकी लाश को बोरी में भरकर फेंक दी और खुर्शीद के जूते और मफलर को युवती के घर के पास फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि पिंटू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। चांदबाबू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्शीद को ढूंढने का नाटक करता रहा आरोपी चांदबाबू, नाम सामने आते ही फरार

पुलिस का दावा है कि चांदबाबू इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए छह माह से साजिश रच रहा था। उसने कई बार कांशीराम नगर में रेकी की थी। उसने लाश फेंकने की जगह और मफलर व जूते फेंकने की जगह भी पहले ही तय कर ली थी। साजिश के मुताबिक उसने खुर्शीद को मौत के घाट उतारा था। इसके लिए उसने खुर्शीद के मोबाइल से ही सबसे पहले घर पर कॉल करके बताया कि वह कांशीराम नगर में दावत में जा रहा है। हत्या करने के बाद में उसने युवती, उसके भई और रिश्तेदारों को कॉल की थी, ताकी कॉल डिटेल में युवती व उसके भाई व रिश्तेदारों का नाम सामने आए। वहीं, हत्यारोपी खुर्शीद की पत्नी नसीमा को लेकर शनिवार सुबह छह बजे ही वह युवती के घर पहुंच गया था। उसने मफ लर और जूते बरामद कराए और उसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया था। मृतक की पत्नी को युवती, उसके भाई व बहन और जीजा के नाम भी बताए थे, लेकिन कॉल डिटेल निकलने के बाद चांदबाबू का नाम भी सामने आया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।


बीमा कंपनी सर्वेयर और महिला की हत्या में शामिल रहा है चांदबाबू

पुलिस अधीक्षक नगर एसपी सिटी ने बताया कि चांद बाबू सिविल लाइंस थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 11 केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चांदबाबू ने छह जुलाई 2014 को सिविल लाइंस के आशियाना कालोनी निवासी बीमा कंपनी के सर्वेयर की हत्या की थी। आरोप है कि आरोपी ने जिम संचालक और सर्वेयर की पत्नी से दो लाख रुपये की सुपारी लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या करने के बाद सर्वेयर की लाश भोजपुर थानाक्षेत्र में फेंक दी गई थी। जबकि आठ साल पहले मझोला थानाक्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। महिला की हत्या के लिए एक दरोगा ने सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed