{"_id":"66aff9a30a8d86b41d00b9b4","slug":"hindu-organizations-are-angry-over-the-comments-on-gods-and-goddesses-chanaura-news-c-284-1-jpn1003-123347-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: देवी-देवताओं पर टिप्पणी से हिंदूवादी संगठनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: देवी-देवताओं पर टिप्पणी से हिंदूवादी संगठनों में रोष
विज्ञापन
मंडी धनौरा। रविवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर देवी-देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों में रोष फैल गया। शिकायत पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन को अपनी हिरासत में ले लिया है।
सोशल मीडिया पर रविवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई से हलचल मच गई। इस टिप्पणी में भगवान को एक जाति विशेष से जुड़ा बताया गया था। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। उन्होंने थाने जाकर टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विपिन शर्मा ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर मंडी धनौरा नाम से संचलित एक ग्रुप में एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे भगवान में आस्था रखने वाले लोगों की भावना आहत हुई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस ने ग्रुप एडमिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्ट करने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-- --