फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindu College won the trophy by defeating Bareilly in Basketball

बास्केट बॉल में हिंदू कॉलेज ने बरेली को हराकर जीती ट्रॉफी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hindu College won the trophy by defeating Bareilly in Basketball
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में किया गया। प्राचार्य डॉ. एसएस रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। रोमांचक मुकाबले में हिंदू कॉलेज ने बास्केटबॉल में बरेली कॉलेज को 51-20 के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सात कॉलेजों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर और राजकीय रजा कॉलेज रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर ने 29-8 के अंतर से रजा कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला हिंदू कॉलेज मुरादाबाद और विश्वविद्यालय कैंपस के बीच हुआ, जिसमें हिंदू कॉलेज मुरादाबाद की टीम ने 45-4 के अंतर से विश्वविद्यालय की टीम को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर और बरेली कॉलेज बरेली के बीच खेला गया, जिसमें बरेली कॉलेज बरेली ने जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की टीम को 45-5 के अंतर से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल हिंदू कॉलेज मुरादाबाद और बरेली कॉलेज बरेली के बीच खेला गया। हिंदू कॉलेज ने बरेली कॉलेज को 51-20 के बड़े अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। कोरोना काल से पूर्व वर्ष 2019 में भी हिंदू कॉलेज ने बरेली कॉलेज को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। विजेता टीम नॉर्थ जोन टूर्नामेंट जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली खेलने जाएगी। विजेता टीम हिंदू कॉलेज मुरादाबाद को मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एसएस रावत ने मेडल देकर तथा टीम मैनेजर डॉ अमित वैश्य को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अनिल चौहान, फरदीन खान, नितिन कुमार, विश्वविद्यालय द्वारा नामित विशेषज्ञ सोनेंद्र श्रोत्रिय, पर्यवेक्षक एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली शिक्षा संकाय के प्रोफेसर नीरज कुमार, चीफ रैफरी फिरोज खान, मोहम्मद नदीम, मोहित, हिमांशु रावत, सलीम खान, सलमान खान, पंकज सिंह, डॉ धनंजय शरण शर्मा, डॉ अमित वैश्य, डॉ चंद्रजीत कुमार यादव, डॉ मनीष जोशी, डॉ एसबी यादव उपस्थित रहे। डॉ वीके गुप्ता ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed