फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hike of veletables increased

मंडी से कॉलोनियों तक पहुंचने में दो गुना हो रहे सब्जियों के दाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
hike of veletables increased
मुरादाबाद। बढ़ते दामों की वजह से सब्जियों आम लोगों के किचन से दूर हो रही हैं। कुछ लोग तो सब्जियों की जगह चने और छोले से काम चला रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि मंडी में सब्जी की आवक कम है। वजह यह है कि मंडी से निकल कर कॉलोनियों तक पहुंचते ही सब्जियों के दाम दोगुने हो जाते हैं। सब्जी विक्रेता इसकी वजह स्थानीय स्तर पर सब्जियों की कम पैदावार और मालभाड़े में बढ़ोतरी को बताते हैं। वहीं, रमजान में मांग बढ़ने से भी फलों, आलू, अरबी, लौकी, पालक आदि सब्जियों के दाम बढ़ गए थे, लेकिन अब जबकि मंडी में स्थानीय और बाहरी दोनों सब्जियां पहुंचने लगी हैं, इसके बाद भी आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ कम नहीं हो रहा है। किसानों का कहना हैं कि उनको फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान के हाथ केवल निराशा ही आ रही है। मंडी से निकलने के बाद कॉलोनियों में फुटकर विक्रेता दो गुना ज्यादा रेटों पर सब्जियां बेच रहे हैं। ऐसे में गर्मी के समय में राहत देने वाली हरी सब्जियां लोगों की बजट से बाहर होती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed