फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Highway widening work has been stalled due to negligence.

Moradabad News: लापरवाही के कारण रुका है हाईवे के चौड़ीकरण का काम

Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Highway widening work has been stalled due to negligence.
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे के चौड़ीकरण का काम विभाग की लापरवाही के कारण रुका हुआ है, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। नगर सहित छजलैट से रेलवे क्रॉसिंग तक चौड़ीकरण कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने छजलैट से बाया कांठ होते हुए बिजनौर जनपद की सीमा (सहसपुर बॉर्डर) तक 13 किलोमीटर मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे के चौड़ीकरण का काम करीब एक वर्ष पहले शुरू कराया था। जहां शुरुआत से कार्य की रफ्तार धीमी रही तो वहीं अब यह कार्य विभाग की गलती के कारण रुका हुआ है। सहसपुर बॉर्डर से रेलवे क्रॉसिंग 432-बी के इस पार तक तो काम हो चुका है लेकिन क्रॉसिंग की दूसरी ओर से छजलैट तक मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे के दोनों ओर वन विभाग की संरक्षित वन पटरी होने के कारण काम रुका हुआ है।
विज्ञापन

वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार से संरक्षित वन पटरी में सड़क चौड़ीकरण की अनुमति नहीं ली गई है और बिना अनुमति कार्य नहीं किया जा सकता। पिछले दिनों कार्यदायी संस्था के द्वारा जैसे ही काम शुरू किया गया तो वैसे ही वन विभाग की टीम ने इसे रुकवाते हुए मौके से एक जेसीबी को भी पकड़ा था। इधर कांठ नगर में भी पेट्रोल पंप तिराहा से लाल मस्जिद तक सड़क की एक साइड का काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed