फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   highway jam by died man family and his relatives

हत्या का केस दर्ज न होने पर भड़के परिजन और ग्रामीण हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
highway jam by died man family and his relatives
मूढापांडे में हत्या का केस दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा करते लोग। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। ट्रक चालक की हत्या का मुकदमा दर्ज करने में पुलिस ने देरी की तो परिजन भड़क गए। उन्होंने बुधवार शाम मूंढापांडे थाने में हंगामा किया। थाने के सामने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम भी लगा दिया। हाईवे पर जाम लगते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। थाना प्रभारी ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद ही यातायात चालू हो पाया।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के जैतपुर बिसाहट गांव निवासी रोहित कुमार बरेली आंगनबाड़ी में खाद्य पदार्थ बांटने वाली कंपनी का ट्रक चलाते थे। रोहित कुमार के भाई रवि ने बताया कि कटघर के कमला विहार पीतल बस्ती में भी उनका एक मकान है। इस मकान में रोहित कुमार अपनी पत्नी और बेटी व बेटे के साथ रहते थे। रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे रोहित गांव से पीतल बस्ती जाने के लिए निकले थे, लेकिन वह पीतल बस्ती नहीं पहुंचे। रविवार छह बजे तक उन्होंने फोन पर बात की और एक घंटे में घर पहुंचने को कहा, इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। सोमवार सुबह उनकी लाश अमरोहा में मिली थी। बुधवार सुबह परिजन अमरोहा पहुंचे और मृतक की पहचान रोहित के रूप में की। इसके बाद लाश लेकर मूंढापांडे थाने आ गए। यहां उन्होंने पुलिस को हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने को कहा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव से अन्य ग्रामीण और रिश्तेदार भी पहुंच गए। उन्होंने यहां हंगामा किया। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने लोगों से कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। दो व्यक्ति यहां रुक जाइए, बाकी लोग अंतिम संस्कार करने के लिए चले जाएं। इस पर लोग और भड़क गए और जिस ट्रैक्टर-ट्राली में शव रखा था, उस ट्रैक्टर ट्राली को लेकर हाईवे पर पहुंच गए और शाम पौने सात बजे जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने हंगामा करने वाले लोगों को रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। करीब दस मिनट बाद लोग हाईवे से हट गए। इसके बाद पुलिस ने यातायात चालू करवाया।
विज्ञापन

दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि जैतपुर बिसाहट गांव निवासी सत्यभान की तहरीर पर अजयपाल और पवन कुमार निवासी कमला विहार पीतल बस्ती के खिलाफ हत्या की धारा 302 और साक्ष्य मिटाने की धारा 201 में केस दर्ज किया है। पिता ने बताया कि चौबीस अगस्त को उसका बेटा रोहित कुमार घर से पीतल बस्ती जाने के लिए बाइक से निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। रोहित की पत्नी अन्नू ने रवि शाम छह बजे रोहित को फोन किया था। तब रोहित ने बताया था कि वह अपने दोस्त अजय पाल और पवन कुमार के साथ है। पिता ने आरोप लगाया कि अजय पाल और पवन ने ही रोहित की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक, मोबाइल और सोने की अंगूठी व पर्स गायब
मुरादाबाद। रोहित के भाई रवि ने बताया कि रोहित की बाइक, मोबाइल, पर्स और सोने की अंगूठी गायब है।
मूंढापांडे पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता
मुरादाबाद। रोहित के परिवार का आरोप है कि मूंढापांडे पुलिस ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। रविवार रात तक जब रोहित घर नहीं लौटा था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी। मूंढापांडे थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed