फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hightech police not done well

नौखिया किडनैपर्स के सामने बेबस नजर आई हाईटेक पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
hightech police not done well
मुरादाबाद। तेज तर्रार पुलिस अफसर, हाईटेक संसाधन, भारी पुलिस बल। सालों का अनुभव। जिन पर हर माह लाखों रुपये सैलरी के रूप में खर्च होते हैं। इसके बावजूद नौसिखिये किडनैपर्स के सामने मुरादाबाद की हाईटेक पुलिस बेबस हो गई। शुक्रवार दोपहर अपहरण किए गए मासूम ध्रुव और अपहरणकर्ताओं के बारे में पुलिस के पास शनिवार सुबह सात बजे तक न तो कोई जानकारी थी और न ही पुलिस किसी ठोस लाइन पर काम कर रही थी। बच्चा गाजियाबाद में मिला तो परिवार के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मझोला के लाइनपार रामलीला मैदान के पास से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी गौरव कुमार के पांच साल के बेटे ध्रुव कुमार को अगवा कर लिया गया था। किडनैपर्स ने शुक्रवार शाम चार बजकर 18 मिनट पर गौरव को पहली कॉल की थी। नेटवर्क कॉल के जरिये 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। गौरव ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। बच्चे के अपहरण की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी एक्टिव हो गए थे। पुलिस अफसर और दस टीमें मासूम ध्रुव को बरामद करने और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। रात भर पुलिस की तफ्तीश लाइनपार से आगे नहीं बढ़ पाई। पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी की टीम ने गली मोहल्ले और चौराहे पर ही लैपटॉप लेकर ऐसे घूमती रही। जैसे लाइनपार में ही किडैनपर्स हैं। शुक्रवार शाम चार बजे से शनिवार सुबह सात बजे तक पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन किडनैपर्स बच्चे को लेकर गाजियाबाद पहुंच गए। उन्होंने उसे एक होटल में रखा। इस पूरे मामले में पुलिस की विफलता साफ नजर आई है। अगर अपहरणकर्ता बच्चे को गाजियाबाद में न छोड़कर जाते तो पुलिस शायद अब तक बच्चे को नहीं तलाश पाती।
विज्ञापन

फिरौती के लिए अपहरण किया, बिना रकम लिए ही छोड़ दिया
मुरादाबाद। किडनैपर्स ने बच्चे को तीस लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा लिया था। बार-बार इंटरनेट कॉल कर रकम मांगी गई, लेकिन अपहरणकर्ता बिना रकम लिए ही उसे कौशांबी बस अड्डे पर बस में बैठाकर चले गए। बच्चे को बस में बैठाने से पहले भी कहा कि हम रकम मिलते ही बच्चे को बस में बैठा देंगे। उसे बस अड्डे से ले लेना, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने बिना रकम लिए ही बच्चे को बस में बैठा दिया और उसे हाथ में एक पर्ची दे दी, जिस पर उसके घरवालों का मोबाइल नंबर लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम लूटकांड में भी नाकाम रही थी मुरादाबाद पुलिस
मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस हर बड़ी घटना में नाकाम साबित होती रही है। इससे पहले सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर एटीएम काट कर बदमाश सोलह लाख 74 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। बदमाशों ने इस वारदात को कार वर्कशॉप के सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर अंजाम दिया था। इस घटना में पुलिस और एसओजी की टीम लगी थी। पुलिस ने मुरादाबाद से लेकर, दिल्ली हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बदमाशों की तलाश में जुट रही, पुलिस को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया, जबकि संभल पुलिस ने बदमाशों को पकड़ कर एटीएम लूटकांड का खुलासा भी कर दिया था।

देर रात मुरादाबाद पहुंची एसटीएफ की टीम
मुरादाबाद। अपहरण किए गए बच्चे को बरामद करने के लिए बरेली एसटीएफ की टीम भी लगाई गई। देर रात बरेली यूनिट की एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मुरादाबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर ध्रुव के घर पहुंची। देर रात से लेकर शनिवार दोपहर तक एटीएफ की भी मुरादाबाद में रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed