फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Highlighted the life ideals of the former Prime Minister

Moradabad News: पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Highlighted the life ideals of the former Prime Minister
बिलारी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती रविवार को बिलारी विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मनाई गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भाजपा के बिलारी मंडल की ओर से नगर में हाईवे स्थित गांधी पार्क पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने के क्रम में स्टॉल लगाकर राहगीरों को चाय का वितरण किया गया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, पूर्व एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी, विश्वास यादव, चौधरी ऋषिपाल सिंह, मनोज ठाकुर, मनोज प्रजापति, प्रशांत चौधरी, अतुल शर्मा,राजीव शर्मा, नवनीत यादव, आदित्य शंखधार, इमरान पाशा, हेमंत शर्मा,डा. राजीव सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर में शाहबाद रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। यहां सभी ने स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा, धमेंद्र गांधी, रजनीश गर्ग, ललित चौधरी, मेघपाल सिंह, प्रशांत सिंह, परमेश्वर गोस्वामी, राहुल शर्मा, सुरजीत चौधरी, भारत सिंह मौर्य, रचित माथुर, विजय सक्सेना, प्रिंस चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। महमूदपुर माफी मंडल में अध्यक्ष रवि पासी के नेतृत्व में और नवैनी गद्दी मंडल में अध्यक्ष पारस शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed