{"_id":"6068c9988ebc3edbca372326","slug":"highest-67-corona-positive-in-moradabad-in-2021-city-news-mbd3851464110","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल पहली बार एक दिन में कोरोना के 67 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल पहली बार एक दिन में कोरोना के 67 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 2021 में पहली बार एक दिन में कोरोना ने पचासा लगाया है। कोरोना की दूसरी लहर में शनिवार को जिले में 67 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो, डाक्टर और उनकी पत्नी शामिल है। कटघर के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। एक दिन में 67 मरीज मिलने से सेहत महकमे में हड़कंप मच गया है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। मार्च में डेढ़ सौ से अधिक संक्रमितों के मिलने के बाद अप्रैल में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले में 67 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस साल एक दिन में पहली बार 67 मरीज मिले हैं। इसमें तीन पॉजिटिव मरीज एंटीजन टेस्ट में मिले हैं। इससे पहले अक्तूबर में एक दिन में पचास से अधिक मरीज मिले थे। पॉजिटिव मरीजों में सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो शामिल हैं। एक डाक्टर और उनकी पत्नी, कोचिंग सेंटर के टीचर और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई है। वहीं कटघर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार में चार सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। इस परिवार का एक सदस्य पहले ही संक्रमित आ चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में दौलारा में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा संक्रमितों में निर्यातक, बैंक कर्मी, छात्र भी शामिल हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 12185 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 200 पहुंच गई है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।