{"_id":"6836256e72c80dc164075692","slug":"high-tension-line-will-be-removed-from-above-202-schools-of-the-division-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-653757-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मंडल के 202 स्कूलों के ऊपर से हटाई जाएगी हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मंडल के 202 स्कूलों के ऊपर से हटाई जाएगी हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के 202 सरकारी स्कूलों के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाई जाएंगी। इसमें सबसे अधिक 103 स्कूल बिजनाैर में शामिल हैं। साथ ही खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर तारों और खंभों की स्थिति सुधारी जाएगी। सभी सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों का जियो टैगिंग की जाएगी।
कमिश्नरी सभागार में मंगलवार को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि डीएम और सीडीओ स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की माॅनीटरिंग करें। वेयर हाउस का नियमित निरीक्षण करें। कमिश्नर ने सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों का जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने 202 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनों को हटाए जाने के लिए मुख्य अभियंता विद्युत को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना में विद्यालयों, सरकारी भवनों, अर्द्धसरकारी भवनों, पंचायत सचिवालयों को शामिल किया जाए। उन्होंने पीओ नेडा अमरोहा पर नाराजगी जताते हुए फील्ड में निकल कर कार्य करने के दिए निर्देश।
विज्ञापन
कमिश्नर ने छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता समेत अन्य योजनाओं के लंबित आवेदनों को ससमय दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम मुरादाबाद अनुज सिंह, डीएम रामपुर जोगिंदर सिंह, डीएम बिजनौर जसजीत कौर, डीएम संभल राजेंद्र पैंसिया समेत जिलों के सीडीओ और मंडर स्तरीय अधिकारी माैजूद रहे।
00
किस जिले में कितने स्कूलों के उपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइन
जिला
स्कूलों की संख्या
मुरादाबाद
9
अमरोहा
12
संभल
19
रामपुर
59
बिजनाैर
103
00
बैठक में दिए गए खास निर्देश
- टीबी रोगियों के लिए लोकल लेवल पर डायटिशियन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
- कीटनाशी रसायन वाली हर कंपनी और कीटनाशी बिक्री केंद्रों का नियमित निगरानी कर रैंडम सैंपलिंग कराई जाए।
- संभल में महाबा नदी, अमरोहा में बगद नदी और बिजनौर में मालन नदी के पुनरुद्धार में तेजी लाई जाए।
- आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्रिक शौचालय बनवाने की कार्रवाई अमल में लाया जाए।
- जल जीवन मिशन के तहत कार्यदाई संस्था को बिना डीएम की अनुमति के भुगतान न किया जाए।
- नगरीय और ग्रामीण निकायों में पुस्तकालय बनवाए जाए।
- पेट्रोल पंपों पर महिला शौचालय में सैनिटरी पैड और कूड़ेदानों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
00
किसकी किस योजना में मिली खराब प्रगति
- ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रोइरीगेशन में मुरादाबाद और संभल की प्रगति खराब मिली।
- फार्मर रजिस्ट्री में संभल की स्थिति खराब पाई गई।
- एनआरएलएम में बैंक क्रेडिट लिंकेज में अमरोहा और मुरादाबाद की स्थिति अच्छी नहीं।
- समूह गठन में बिजनौर, संभल और मुरादाबाद को स्थिति सही नहीं पाई गई।
- रिवॉल्विंग फंड में प्रगति में बिजनौर और संभल की स्थिति खराब मिली।
- स्वास्थ्य सेवाओं में अकांक्षीय ब्लाॅकों की मॉनीटरिंग में संभल जिले की स्थिति खराब मिली।