{"_id":"6ab048f6450ac25ed804c398","slug":"high-tension-line-mein-faltplaterod-par-nau-ghante-gul-rahi-bijli-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-997807-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट... रामपुर रोड पर नौ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट... रामपुर रोड पर नौ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
- दलपतपुर बिजलीघर से जुड़ी रामपुर दोराहा और कबीर नगर कॉलोनी की सप्लाई रही ठप
- 10 हजार से ज्यादा आबादी पानी के लिए परेशान, इनवर्टर भी जवाब दे गए
- लाइनपार में लगातार तीसरे दिन चार घंटे की कटौती, गर्मी में घरों में बेहाल रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रामपुर रोड पर रविवार को बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। दलपतपुर बिजलीघर से जुड़ी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण रामपुर दोराहा और कबीर नगर कॉलोनी की बिजली दोपहर 12 बजे गुल हुई और रात नौ बजे के बाद बहाल हो सकी। करीब नौ घंटे तक बिजली न आने से 10 हजार से अधिक आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर हुई। घरों में लगे बिजली के मोटर नहीं चल सके और कई परिवारों को जरूरत के लिए पानी जुटाने में परेशानी हुई।
रविवार होने के कारण ज्यादातर लोग घरों पर थे। दोपहर में बिजली जाने के बाद कुछ देर तक लोगों को लगा कि सामान्य फाल्ट होगा और जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन घंटे गुजरते गए और बिजली नहीं आई। गर्मी के बीच पंखे और कूलर बंद रहे। लगातार बिजली न आने से घरों के इनवर्टर भी कुछ घंटे बाद जवाब दे गए। मोबाइल फोन और जरूरी उपकरण चार्ज करने तक की समस्या खड़ी हो गई। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के बाद बिजली विभाग की टीम उसे तलाशने और ठीक करने में जुटी रही। फाल्ट आसानी से नहीं मिलने के कारण आपूर्ति बहाल होने में लंबा समय लग गया। दोपहर से शाम और फिर रात तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। शाम ढलने के बाद भी कई घरों में अंधेरा रहा। रात करीब नौ बजे सप्लाई चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
लंबी कटौती का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहा। रामपुर दोराहा और कबीर नगर कॉलोनी में छोटे दुकानदारों और अन्य कामकाज पर भी इसका असर पड़ा। पानी की व्यवस्था बिजली पर निर्भर होने के कारण कटौती बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ती गई।
विज्ञापन
लाइनपार में लगातार तीसरे दिन कटौती
लाइनपार क्षेत्र में भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिली। मंडी समिति बिजलीघर से जुड़ी कॉलोनियों में रविवार को लगातार तीसरे दिन करीब चार घंटे बिजली गुल रही। सुबह 11:30 बजे आपूर्ति बंद हुई और दोपहर 3:30 बजे बहाल हुई। इस दौरान लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। लगातार कई दिनों से कटौती होने के कारण लोगों में नाराजगी भी है। रविवार को घरों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। बिजली के साथ पानी की व्यवस्था प्रभावित होने से घरेलू कामकाज भी अटक गए। एसई प्रशांत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले मंडी समिति बिजलीघर पर शटडाउन लिया गया था, इसलिए बिजली गुल थी। वहीं रविवार को क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर पर फाल्ट के कारण एकता कॉलोनी, पैपटपुरा, आजाद नगर आदि इलाकों में कुच घंटे बिजली गुल रही।