{"_id":"66664763ca98b41c8a078cf7","slug":"high-speed-suv-collides-with-tree-seven-people-injured-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-120036-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार एसयूवी, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार एसयूवी, सात लोग घायल
विज्ञापन
मंडी धनौरा/चुचैला कलां(अमरोहा)। कानपुर से ऋषिकेश जा रहे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के रिश्तेदार की तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकरा गई। एसयूवी में सवार सात लोग मामूली रूप से घायल हो गए। एक महिला के अधिक चोट आने पर गांव चुचैला कलां के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उपमुख्यमंत्री के रिश्तेदार की गाड़ी टकराने व उसमें सवार लोगों के घायल होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि चालक को झपकी आने से हादसा हो गया था।
हादसा तड़के चार बजे हुआ। टक्कर काफी तेज थी लेकिन एसयूवी के एयरबैग खुल जाने की वजह से कार में सवार लोगों के अधिक चोटें नहीं आई। एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि सुबह एसयूवी में सवार विजय मिश्रा नाम के व्यक्ति सरकारी अस्पताल आए और एसयूवी में सवार लोगों को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का करीबी रिश्तेदार बताया। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्यकर्मी व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार सवार रुचि नामक महिला को गांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि एक घंटे बाद स्थिति में सुधार होने पर सभी लोग वैकल्पिक वाहन से चले गए। बताया जाता है कि सभी लोग कानपुर से ऋषिकेश जा रहे थे। तड़के चालक को कार चलाते समय नींद आ गई थी।
-- -- -- --