फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   High Court refuses to ban the investigation of development works

Moradabad News: विकास कार्यों की जांच पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इन्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
High Court refuses to ban the investigation of development works
मुरादाबाद। मूढ़ापांडे में विकास कार्यों की जांच के आदेश को चुनौती देने वाली ग्राम प्रधान पूजा देवी की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने जांच पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मूंढापांडे में ग्राम प्रधान पूजा देवी द्वारा विकास कार्यों के नाम पर खर्च की गई ग्राम निधि में भ्रष्टाचार की शिकायत रंजीत सिंह आदि ने शपथपत्र के साथ जिला अधिकारी से की थी।
विज्ञापन

इसकी जांच के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम गठित की थी। जांच के दौरान कारण बताओ नोटिस मिलने पर ग्राम प्रधान पूजा देवी नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट चली गईं। हाईकोर्ट में उन्होंने तर्क दिया कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की पहले भी विकास खंड स्तर से जांच हो चुकी है। इसी के आधार पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने जांच पर रोक लगाने से इनकार करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed