फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   High alert for Diwali, police vigil at every nook and corner

Moradabad News: दिवाली को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
High alert for Diwali, police vigil at every nook and corner
मुरादाबाद। दिवाली को लेकर हाई अलर्ट जारी होते हुए शहर को 15 सेंटर में बांटने के साथ ही 82 प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा गश्त टीमें अलग अलग क्षेत्र में घूम रही हैं। बाजारों, होटलों, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों की तलाश की। शहर में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पुलिस चोर बदमाशों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शहर में 82 प्वाइंटों पर 77 दरोगा, 117 कांस्टेबल, 22 महिला कांस्टेबल और आठ होमगार्ड तैनात किए गए हैं। दिवाली की पूर्व संध्या पर शहर में एक साथ शहर के 50 से ज्यादा चौराहों पर एक साथ वाहनों की चेकिंग की। सिविल लाइंस,कोतवाली, कटघर, मझोला, गलशहीद क्षेत्र में पुलिस टीमों ने होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों से पूछताछ की और उनकी आईडी प्रूफ भी चेक किए गए हैं। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने अपने सर्किल में पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च किया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बाजारों और शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

----
आज शाम छह बजे के बाद ही बाजार में जा सकेंगे छोटे वाहन
मुरादाबाद। गुरहट्टी चौराहे से लेकर मंडी चौक तक रविवार की शाम छह बजे तक भी तरह के वाहनों का संचालन बंद रहेगा। छह बजे के बाद ही दो पहिया, ई रिक्शा को बाजार में जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि गुरहट्टी चौराहा से टाउनहॉल की ओर बाइक, स्कूटी, ई-रिक्शा, ऑटो, कार समेत सभी तरह के वाहन रविवार शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद बाजार में भीड़ खत्म होने के बाद छोटे वाहनों को जाने दिया जाएगा। जीआईसी से मंडी चौक की ओर आने वाले वाहनों को भी रविवार शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके बाद ही छोटे वाहन मंडी ओर की ओर आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed