फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   high alert about independence day

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
high alert about independence day
मुरादाबाद। पंद्रह अगस्त को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिसे लेकर मुरादाबाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की तलाश की। इसके अलावा अफसरों ने पुलिस को साथ लेकर शहर में फ्लैग मार्च भी किया। खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित आनंद ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार शहर में फ्लैग मार्च के माध्यम से महानगर में सख्ती का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरियर और शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। एसपी सिटी ने बताया कि 2500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी, दो प्लाटून पीएसी के जवान भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। छह क्यूआरटी टीमें भी अतिरिक्त रखी गई हैं। कहीं से सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed