{"_id":"61f43a7a209f890df9395a0a","slug":"hiding-the-matter-of-first-marriage-married-a-divorcee-on-protesting-gave-her-triple-talaq-city-news-mbd417284135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली शादी की बात छिपाकर तलाकशुदा से किया निकाह, विरोध करने पर उसे भी दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली शादी की बात छिपाकर तलाकशुदा से किया निकाह, विरोध करने पर उसे भी दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उससे निकाह कर लिया, जबकि उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि पहले पति से उसका तलाक हो चुका है। वह एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात गलशहीद क्षेत्र में रहने वाले युवक से हो गई थी। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ा ली थीं। महिला ने बताया कि युवक ने उससे निकाह कर लिया था। इसके बाद दोनों पति पत्नी की तरह साथ रहने लगे। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की।
महिला ने बताया कि 25 जनवरी को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान वहां पति पहुंच गया। उसने महिला से रुपयों की मांग की। महिला ने उसे रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि पति ने महिला के साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। एसएसपी बबलू कुमार ने गलशहीद थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।