फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hi-tech thieves stole the car by turning off the GPS

हाईटेक चोर जीपीएस बंद कर कार चुरा ले गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech thieves stole the car by turning off the GPS
मुरादाबाद। बदलते दौर में चोर भी हाईटेक हो गए। घर के बाहर खड़ी जीपीएस लगी कार को चोर ले गए। घर से करीब सात किलोमीटर दूर दिल्ली रोड पर मंगूपुरा के पास चोरों ने जीपीएस बंद कर दिया और कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझोला के लाइनपार शंकर नगर निवासी श्याम सुंदर ने जुलाई माह में कार खरीदी थी। कार एक कंपनी के कर्मचारियों को लाने और ले जाने के लिए लगा रखी थी। ड्राइवर श्यामसुंदर ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर की रात करीब नौ बजे कार मकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। देर रात दो बजे वह उठे, तो देखा कि कार खड़ी नहीं है। इसके बाद मोबाइल चेक किया। इस पर कार में लगे जीपीएस के जरिये उसकी लोकेशन रामलीला मैदान के पास आ रही थी। वह बाइक से रामलीला मैदान के पास पहुंचे, तो कार प्रकाश नगर चौराहे पर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद श्यामसुंदर प्रकाश नगर चौराहे पर पहुंचे। इसी तरह कार आगे बढ़ते हुए मंगूपुरा पहुंच गई थी। इसके बाद जीपीएस बंद हो गया था। कार मालिक ने बताया कि उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन कार नहीं मिल पाई। इसके बाद मझोला थाने में तहरीर दे दी। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले ही लगाया था जीपीएस
कार स्वामी श्यामसुंदर ने बताया कि 15 दिन पहले ही कार में जीपीएस लगवाया गया था। रात में कार घर के बाहर खड़ी रहती थी। कहीं कार चोरी न हो जाए, इसी डर में जीपीएस लगवाया था, जिसका संपर्क मोबाइल से था। कार में लगे जीपीएस की जानकारी चालक के अलावा कम लोगों को ही थी। इसके बावजूद कार चोरी हो गई और जीपीएस भी बंद हो गया।

क्या होता है जीपीएस
जीपीएस (ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम ) रेडियोनेविगेशन टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल किसी वस्तु, वाहन व व्यक्ति की निगरानी के लिए किया जाता है।
सवा चार साल बाद दर्ज हुई ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के दौलतपुर अजमतपुर से सवा चार साल पहले घर के बाहर खड़े चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। दौलतपुर अजमतपुर निवासी अतीक ने न्यायालय की शरण लेते हुए आरोपी दिनेश, निवासी सिहोरा थाना शहजादनगर जनपद रामपुर व दौलतपुर के बाबू और उसके भाई आले नबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। वादी ने बताया कि 17 जुलाई 2017 को आरोपियों ने उसका ट्रैक्टर चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed