फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hesitation of vegetable seller continous

आप ने भी किया आंदोलन का समर्थन, एसयूसीआई ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
hesitation of vegetable seller continous
मुरादाबाद। कपूर कंपनी पुल के नीचे सब्जी मंडी से हटाए गए सब्जी व फल विक्रेताओं का धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंच कर आम आदमी पार्टी व एसयूसीआई ने भी आंदोलन का समर्थन किया। एसयूसीआई ने आंदोलनकारियों की मांग से संबंधित ज्ञापन भी नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से सब्जी व फल बेच कर गुजारा कर रहे गरीब परिवारों को उजाड़ कर सरकार ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली है। आम आदमी पार्टी के जिला संगठन प्रभारी डॉ. एपी सिंह ने भी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंच कर उन्हें पार्टी की ओर से आंदोलनकारियों का समर्थन किया। इस मौके पर हुई सभा को शिशुपाल सिंह राजपूत, हरिकिशोर सिंह, महिपाल सिंह एडवोकेट ने भी संबोधित किया। एसयूसीआई की ओर से डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिसमें कपूर कंपनी सब्जी मंडी बहाली की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed