{"_id":"69695573db36b427fc0991cb","slug":"hepatitis-patient-dies-at-private-hospital-leading-to-protests-moradabad-news-c-284-1-smbd1013-155588-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निजी अस्पताल में हेपेटाइटिस के मरीज की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निजी अस्पताल में हेपेटाइटिस के मरीज की मौत, हंगामा
विज्ञापन
डिडौली। हेपेटाइटिस की बीमारी से जूझ रहे दलीप कुमार (35) की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामले पीड़ित परिवार में पुलिस कार्रवाई नहीं की है।
दलीप कुमार अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बंबूगढ़ में रहने वाले दिवंगत तिलक कुमार के बेटे थे। दलीप कुमार राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा दो बेटे हैं। दो साल पहले मकान का निर्माण करते समय गिरकर घायल हो गए थे। परिजनों ने निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया। इसके बाद दलीप कुमार हेपेटाइटिस सी की बीमारी की चपेट में आ गए।
परिजन उनका इलाज जोया स्थित एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती दलीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित परिजनों को समझाया। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए, जहां समझौता हो गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में उनका समझौता हो गया। मृतक की पत्नी ने कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए लिखित में दिया है।