फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heavy vehicles were diverted on the highway, police stationed

हाईवे पर भारी वाहन किए डायवर्ट, तैनात रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles were diverted on the highway, police stationed
ज्येष्ठ दशहरा पर हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए बुधवार को भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। माल वाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकलवाया जा रहा है। साथ ही पुलिस भी हाईवे पर तैनात कर दी गई। पुलिस ने गजरौला क्षेत्र में हाईवे पर बने 15 अवैध कट भी बंद करा दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ दशहरा पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा में लाखों श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। दिल्ली, हरियाणा के श्रद्धालुओं के ब्रजघाट में आने का सिलसिला शुरू हो गया। ज्येष्ठ दशहरा पर दूर दराज और आस पास से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण जाम न लगे, इस कारण हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया गया है। भारी एवं माल वाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। पुलिस ने हाईवे के 15 अवैध कटों को बंद कर दिया है। सभी पर पुलिसकर्मी तैनात हो गए। पुलिस का दावा है कि ज्येष्ठ दशहरा पर हाईवे पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। मगर हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने रूट डायवर्ट का कड़ाई से पालन नहीं कराया तो गजरौला पुलिस के हाईवे को जाम मुक्त रखने के इंतजाम ध्वस्त हो सकते हैं। भीषण जाम लग सकता है। इसलिए बृहस्पतिवार को दिल्ली-लखनऊ मार्ग से होकर गुजरने के लिए बहुत ही जरूरी कार्य हो, तभी सफर करें। वैसे तो हाईवे पर पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। मगर इसके बाद भी यदि जाम लग जाए तो नीचे लिखे वैकल्पिक मार्ग से निकल कर जाम से बच सकते हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली जाने के लिए अतरासी से हसनपुर पहुंचे। यहां सेहसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगानगर और बुलंदशहर के भगवानपुर बीच गंगा पर बने पुल से होकरबुगरासी वाया स्याना, बीबी नगरहोते हुए कुचेसर चौपला पर पहुंच कर हाईवे पर लगने वाले जाम से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि दिल्ली जाते समय हाईवे पर मोहम्मदाबाद के सामने तक पहुंच गए हैं और आगेब्रजघाट पुल पर भीषण जाम लग रहा है। जाम में फंसने से बचने के लिए मोहम्मदाबाद से हरिबाबा बांध पर 18किमी आगे बढ़ कर गंगानगर-भगवानपुर पुल पहुंचे। यहां से बुगरासीहोकर स्याना, बीबी नगर, कुचेसर चौपला से निकल कर हाईवे पर पहुंच करजाम से बच सकते हैं।

दिल्ली की दिशा से आते समय जाममें फंस जाने पर ब्रजघाट से होकर पलवाड़ा, पसवाड़ा, बहादरगढ़,बुगरासी, भगवानपुर पुल को पार कर वाया हसनपुर, अतरासी होते हुए हाईवे पर पहुंचें। जहां से मुरादाबाद को जाने के लिए जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed