फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heavy rains disrupted normal life, people were troubled due to waterlogging and power supply being disrupted for hours

Moradabad News: भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जल भराव और घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग रहे परेशान

Tue, 05 Aug 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 05 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains disrupted normal life, people were troubled due to waterlogging and power supply being disrupted for hours
फोटो 8,9 ठाकुरद्वारा नगर में भारी बारिश से बुध बाजार में जल भराव और पानी में चलते लोग संवाद
ठाकुरद्वारा। सोमवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई। सुबह करीब 4:00 बजे से शुरू हुई बारिश पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। सुबह 8:00 बजे तक प्रशासन में 21 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। भारी बारिश से समरसता पार्क, रोड, शगुन तिराहे, फरीदनगर रोड सहित कई सड़कों पर जल भराव हो गया। जल भराव से लोगों को सड़कों पर चलने में भारी परेशानी हुई। सुबह 9:00 बजे तक लगातार बारिश हुई इससे विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से सुबह 6:30 बजे होने वाली पानी की आपूर्ति में नहीं हो सकी। इससे लोगों को सावन के चौथे सोमवार में पूजा अर्चना करने में परेशानी हुई। सुबह करीब 9:30 बजे शुरू हुई 15 मिनट तक पानी की आपूर्ति भी हुई लेकिन नंगलिया रोड पर रखें ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे विद्युत आपूर्ति फिर ठप हो गई। जो करीब दो घंटे तक तक बंद रही। पूरे दिन विद्युत की ट्रिपिंग से लोगों को अनेक समस्याओं को सामना करना पड़ा। वहीं पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई पूरे दिन बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। वहीं भारी बारिश से खेती को भी फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed