फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heavy rains caused waterlogging in many areas, including highways.

Moradabad News: तेज बारिश से हाईवे समेत कई इलाकों में जलभराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains caused waterlogging in many areas, including highways.
बिलारी। सोमवार सुबह क्षेत्र में तेज बारिश होने से नगर के कई रास्तों के अलावा निकटवर्ती सहसपुर गांव में हाईवे पर जलभराव हो गया। मुरादाबाद से बिलारी होते हुए चंदौसी जाने वाले आगरा हाइवे स्थित सहसपुर गांव की आबादी के बीच सड़क पर डिवाइडर बने होने की वजह से हाईवे बीच में ऊंचा है और दोनों साइडें नीची हैं। हाईवे के दोनों किनारों पर बने नाले काफी समय से गंदगी और मलबे से अटे पड़े हैं। सोमवार तड़के तेज बारिश होने के दौरान हाईवे से बारिश का पानी नालियों में नहीं जा पाया और हाईवे की पश्चिमी साइड पर काफी दूरी में बारिश का पानी भर गया। हाईवे प्राधिकरण और ग्राम पंचायत सहसपुर द्वारा तत्काल पानी निकासी के कोई उपाय न किए जाने की वजह से शाम तक हाईवे पर जलभराव की समस्या बनी रही। दो पहिए, चार पहिए और ई रिक्शा पानी से होकर निकले। उधर, तेज बारिश के दौरान बिलारी नगर में पुराना डाकखाना रोड, नई सड़क और हर्षनगर में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन

आंधी व बारिश में देहात के फीडरों में ब्रेकडाउन होने से बिजली रही ठप :
बिलारी में सोमवार तड़के आई आंधी और तेज बारिश के कारण बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र के दो फीडरों में ब्रेकडाउन हो जाने से विद्युत आपूर्ति दिन भर ठप रही।
विज्ञापन

बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों से 30 ग्रामों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। कई ग्रामों में आबादी के इलाके और जंगल में स्थित निजी विद्युत नलकूपों के लिए अलग-अलग विद्युत लाइन बनी हुई है। सोमवार तड़के आंधी और बारिश से पीपली फीडर को जाने वाली विद्युत लाइन पर मीरापुर गांव के निकट पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई जिससे पूरे फीडर में ब्रेकडाउन हो गया। नॉर्थ बेस्ट फीडर पर बहादरपुर गांव में संभल रेलवे लाइन के निकट केबल बॉक्स खराब हो जाने की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात विद्युत उपकेंद्र के ही नॉर्थ डोमेस्टिक फीडर पर बिचौला और ढकिया नरु गांव में विद्युत लाइन पर पेड़ की टहनी गिर जाने से तार टूटकर ब्रेकडाउन हो गया। विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह विद्युत उपकेंद्र के स्टाफ को भेजकर लाइनों में आए ब्रेकडाउन को ठीक किया गया। अवर अभियंता के दावे के अनुसार शाम तक सभी फीडरों की विद्युत लाइनें दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed