फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   heavy rain in moradabad

पूरे सीजन का 50 फीसदी एक ही दिन में बरस गए बदरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:24 AM IST
सार

मानसून के आखिरी चरण में बादल मेहरबान हुए हैं और पूरे सीजन में पहली बार एक दिन में सौ मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा पार किया है।शनिवार को दिनभर में 119 मिली मीटर बारिश हुई है।झमाझम बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच-पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
heavy rain in moradabad

विस्तार

मुरादाबाद। मानसून के आखिरी चरण में बादल मेहरबान हुए हैं और पूरे सीजन में पहली बार एक दिन में सौ मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा पार किया है। शनिवार को दिनभर में 119 मिली मीटर बारिश हुई है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक बारिश है, जो कि इस सीजन की 50 फीसदी है। इससे पहले सबसे अधिक बारिश 30 जून को 44.2 मिलीमीटर हुई थी।
विज्ञापन

मानसून 30 जून को सक्रिय हुआ था। तब से लेकर शहरवासी झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब तक सबसे ज्यादा बारिश में 29 जुलाई 27.2 मिलीमीटर और 24 सितंबर को 37 मिलीमीटर बारिश है। 31 अगस्त तक 231.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। शुक्रवार को रात से लेकर शाम चार बजे तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। शनिवार तक सीजन की कुल 442.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। एक ही दिन में सीजन की 50 फीसदी बारिश हो गई है। झमाझम बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच-पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति पूरब दिशा से पश्चिम में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि राजस्थान से मानसून की वापसी होने लगी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी 30 अक्तूबर तक वापसी होने का अनुमान है। कई बार सबसे ज्यादा बारिश मानसून के आखिरी चरण में होती है और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार से मौसम साफ होने का अनुमान है। धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वातावरण में नमी होने की वजह से कहीं-कहीं आंशिक बादल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed