फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   heavy jam railway crossing

रेलवे क्रासिंग पर लगा भीषण जाम, फंसीं ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
heavy jam railway crossing
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के संडीला और उमरताली के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार दोपहर भीषण जाम लग गया। जिसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो सका। गेटमैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल और स्टेशन मास्टर को दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेनों को तहां तहां रोक दिया गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे क्रासिंग से वाहनों को हटवाने के बाद फाटक बंद किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। संडीला और उमरताली के बीच गेट संख्या 249 सी है। शुक्रवार दोपहर सवा एक बजे रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया था। जिसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया। गेटमैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल और स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वाहन हटवाने के बाद फाटक बंद कराया गया। सवा तीन बजे के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 33 मिनट, अमृतसर जय नगर शहीद एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed