{"_id":"6161bfba8ebc3e625240e5cc","slug":"heavy-fault-in-rampur-bhot-power-station-due-to-entering-of-rat-in-incoming-feader","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: चूहे ने उड़ाई बिजलीघर की बत्ती, 65 गांवों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: चूहे ने उड़ाई बिजलीघर की बत्ती, 65 गांवों में छाया अंधेरा
Sat, 09 Oct 2021 09:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर)
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:43 PM IST
सार
भोट बिजलीघर के इनकमिंग फीडर में शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक चूहा घुस गया। चूहे के इनकमिंग फीडर में घुसते ही जोर की आवाज के साथ ही फॉल्ट हो गया और पूरे बिजलीघर की विद्युतापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
पावर सेक्टर
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
रामपुर के भोट में बिजलीघर के इनकमिंग फीडर में शुक्रवार शाम एक चूहा घुस गया। इससे तेज आवाज के साथ इनकमिंग फीडर में फॉल्ट हो गया। इस खराबी के कारण क्षेत्र के करीब 65 गांवों में विद्युतापूर्ति ठप हो गई। जिससे पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। तकनीकी कमी का पता चलने पर कर्मचारियों के साथ अफसर भी मौके पर पहुंचे और शनिवार सुबह विद्युतापूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
भोट बिजलीघर के इनकमिंग फीडर में शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक चूहा घुस गया। चूहे के इनकमिंग फीडर में घुसते ही जोर की आवाज के साथ ही फॉल्ट हो गया और पूरे बिजलीघर की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। अचानक फॉल्ट होने पर जेई चन्द्रिका यादव भी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए व पूरी रात बिजलीघर की तकनीकी समस्या के समाधान में जुटे रहे।
विज्ञापन
शनिवार शुबह करीब नौ बजे तकनीकी टीम द्वारा इनकमिंग फीडर के सही करने पर विद्युतापूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान भोट बिजलीघर से जुड़े करीब 65 गांवों में 15 घंटे विद्युतापूर्ति ठप रही। वहीं, जेई चंद्रिका यादव ने बताया कि इनकमिंग फीडर में शाम करीब छह बजे एक चूहे के घुस जाने के कारण हुए फॉल्ट से विद्युतापूर्ति बाधित हो गई थी। शनिवार सुबह तकनीकी समस्या का समाधान कर विद्युतापूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन