फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   heavey rain in moradabad

बारिश के कारण एआरटीओ के सरकारी आवास की ढही दिवार, आवास परिसर में भरा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
heavey rain in moradabad
मुरादाबाद। वैसे तो महानगर स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल है लेकिन शुक्रवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। पानी निकासी की समस्या के चलते शहर की कई पॉश कॉलोनियों की सड़कें ताल-तलैया बन गईं। पुराने शहर तथा निचले स्थानों पर बसी कॉलोनियों का और भी बुरा हाल रहा। बारिश व जल भराव के चलते एआरटीओ छवि सिंह के सरकारी आवास की दीवार गिर गई। कई स्थानों पर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के नगर निगम को जेसीबी और पंपिंग सेट का सराहा लेना पड़ा। जिले में 27.2 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर करीब 12 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी के साथ काले बादल छा गए। करीब एक बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे लगातार हुई बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की जहां पोल खोल कर रख दी वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रामगंगा विहार साईं मंदिर के निकट स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी की सड़क पर भरे पानी के दबाव के कारण एआरटीओ छवि सिंह के आवास की दीवार ढह गई। इसके चलते सड़क पर भरा गंदा पानी उनके आवास परिसर में भर गया। सूचना पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर जेसीबी लगवाकर गिरी दीवार के मलबे को हटवाया तथा पंप लगवाकर आवास परिसर में भरे पानी को निकलवाना शुरू किया। देर शाम तक एआरटीओ के आवास परिसर में भरे पानी को नगर निगम की टीम निकालने में जुटी रही। शहर की भोलानाथ कॉलोनी और पीतल बस्ती जैसे पुराने मोहल्लों में भी निकासी की समस्या के चलते सड़कों पर पानी भर गया। जिसे नगर निगम की टीम ने पंप लगाकर निकालने का काम किया।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में दो फीट तक पानी
शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार बुद्धि विहार की अधिकांश सड़कों, आशियाना फेज-1 टीचर्स कॉलोनी, बुध बाजार के अलावा, जिगर कॉलोनी, रामगंगा विहार, चक्कर की मिलक, गलशहीद, करूला, जयंतीपुर, पैपटपुरा, श्रीराम कॉलोनी, असालतपुरा, तेलियों वाली गली, इंद्राचौक, तहसील स्कूल रोड, स्टेशन रोड, अंडेवालान, कांशीराम कॉलोनी, आदि की सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। इससे नगर निगम के नाले, नाली की सफाई व्यवस्था के किए जा रहे दावों की पोल भी खोल कर रख दी। दो घंटे की इस तेज बारिश का पानी अधिकांश सड़कों पर देर शाम तक भरा रहा। शहर के लगभग सभी मोहल्लों में नालियों की गंदगी सड़क पर आ जाने से सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
भरे पानी में कई लोगों के खराब हुए दो पहिया वाहन
मुरादाबाद। शहर के फव्वारा चौक से ओवरब्रिज तक सड़क पर बारिश के दौरान दो से तीन फिट तक पानी भर गया। इसके अलावा आशियाना कालोनी फेज-1, स्टेशन रोड, एलआईसी रोड पर की भी कमोवेश यही दशा रही। बारिश बंद होने के बाद भी इन मार्गों पर काफी देर पानी भरा रहा। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले कई दो पहिया चालकों के वाहन पानी के बीच बंद हो गए। जिससे उन्हें वाहन से उतर कर उसे पानी में पैदल ले जाना पड़ा।

000
दोपहर हुई तेज बारिश से शहर की कुछ पॉश कॉलोनियों तथा निचले स्थानों पर बसी पुरानी कॉलोनियों की सड़कों पर जल भराव की समस्या पैदा हो गई। हालांकि इससे निपटने के लिए नाले नालियों की समय-समय सफाई कराई गई थी, लेकिन इसके बाद भी जल भराव की स्थिति कई स्थानों पर रही। मैंने शहर के कई स्थानों पर भ्रमण कर जायजा लिया। जहां अधिक जल भराव की समस्या रही वहां जेसीबी, पंप आदि भेज कर समस्या का समाधान कराया गया। एआरटीओ छवि सिंह के सरकारी आवास की एक दीवार भी ढह गई और परिसर में पानी भर गया था।
अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed