फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heatwaves have made life miserable, no relief for five days

Moradabad News: लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल, पांच दिन राहत नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Heatwaves have made life miserable, no relief for five days
मुरादाबाद। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिर रहा है। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान इतना ही दर्ज किया गया। गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है।
विज्ञापन

19 जून को मामूली बारिश के आसार बन रहे हैं, लेकिन तापमान में गिरावट होती दिखाई नहीं दे रही। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान भी 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान के कम होने से लोग रात में भी गर्मी से परेशान रहते हैं। हालांकि हवाओं की वजह से बीच बीच में थोड़ी राहत महसूस होती है। बृहस्पतिवार को हवा में नमी 21 प्रतिशत रही। गर्मी का असर अस्पतालों की ओपीडी में साफ देखा जा सकता है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 19 जून को हल्की फुल्की बारिश हो सकती है लेकिन इससे तापमान पर असर नहीं पड़ेगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article