फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heat wave will last for four days, schools closed in Moradabad, mercury reached 43 degrees

Weather: मौसम विभाग की भविष्यवाणी...चार दिन चलेगी लू, मुरादाबाद जिले में स्कूल बंद, पारा पहुंचा 43 डिग्री

Sun, 19 May 2024 11:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 11:04 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में गर्मी का कहर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Heat wave will last for four days, schools closed in Moradabad, mercury reached 43 degrees
मुरादाबाद में गर्मी से बचने की जुगत - फोटो : संवाद

विस्तार

आधा मई बीतने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लू शाम पांच बजे के बाद तक कहर बरपा रही थी। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चार दिन तक लू का अलर्ट जारी किया है। चिकित्सकों ने जरूरी काम न होने पर घर में ही रहने की सलाह दी है। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूल भी बंद हो गए हैं। 

विज्ञापन

Heat wave will last for four days, schools closed in Moradabad, mercury reached 43 degrees
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद

मौसम का मिजाज सप्ताह की शुरुआत से ही बिगड़ने लगा था। 27.5 डिग्री सेल्सियस से सप्ताह की शुरुआत हुई थी और हर दिन तापमान में बढ़ोतरी होती रही। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान पिछले 13 वर्ष में सबसे अधिक था। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Heat wave will last for four days, schools closed in Moradabad, mercury reached 43 degrees
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद

यह तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह के समय वातावरण में नमी 46 फीसदी थी, जो शाम को 26 फीसदी दर्ज की गई। पश्चिम से पूरब दिशा हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

विज्ञापन

Heat wave will last for four days, schools closed in Moradabad, mercury reached 43 degrees
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद

16 जून को खुलेंगे परिषदीय स्कूल
बीएसए डॉ. अजीत कुमार के अनुसार परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश रहेगा।  अब विद्यालय 16 जून को खुलेंगे। शनिवार को गर्मियों की छुट्टियां घोषित होने से पहले बच्चों ने खूब मस्ती की। छुट्टियों के नाम से चेहरे खिले हुए थे। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को छुट्टियों के दौरान नियमित पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही धूप में घरों से ज्यादा बाहर न निकलने को भी कहा। 

Heat wave will last for four days, schools closed in Moradabad, mercury reached 43 degrees
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद

इस तरह हुई तापमान में बढ़ोतरी
तारीख           अधिकतम        न्यूनतम
13 मई           37.5              25.0
14 मई           39.4               26.8
15 मई           40.6              25.6
16 मई           41.0               25.8
17 मई           42.0               26.7
18 मई           43.0               28.5

Heat wave will last for four days, schools closed in Moradabad, mercury reached 43 degrees
अमरोहा में गर्मी से बेहाल हुए लोग - फोटो : संवाद

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
तारीख       अधिकतम       न्यूनतम
19 मई              43                28
20 मई              43                28       
21 मई              42                28
22 मई              42                 27
23 मई              42                 27
24 मई              42                28

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed