फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing will be held on 18 in Chhajalat ruckus case

छजलैट बवाल प्रकरण में सुनवाई टली, अब 18अक्तूबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hearing will be held on 18 in Chhajalat ruckus case
मुरादाबाद। छजलैट बवाल प्रकरण में शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस केस में रामपुर के सपा सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आरोपी हैं। अब इस मामले में सुनवाई के लिए 18 अक्तूबर की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन

जनवरी 2008 में सपा नेता व रामपुर के सांसद आजम खां अपने परिवार के साथ कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। छजलैट थाने के सामने पुलिस कर्मियों ने उनको रोक लिया था। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी लेनी चाही तो आजम खां बिफर गए। बीच सड़क पर वह बेटे संग धरने पर बैठ गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के जनपद के सपाई भी पहुंच गए थे। इस मामले में छजलैट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इसमें आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के अलावा विधायक नूरपुर नईमउल हसन, पूर्व मंत्री व अमरोहा के विधायक महबूब अली, हाजी इकराम कुरैशी, राजेश यादव व डीपी यादव समेत अन्य सपाइयों को नामजद किया गया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए पुनीत गुप्ता की कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को फिर इस मामले में सुनवाई थी। अधिवक्ता के निधन के कारण कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। इस मामले में अब 18 अक्तूबर को सुनवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed