{"_id":"6604b4c0cc5a263d8e075b66","slug":"hearing-postponed-in-kushank-gupta-murder-case-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-370359-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुशांक गुप्ता हत्याकांड में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुशांक गुप्ता हत्याकांड में टली सुनवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। बहुचर्चित कुशांक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी केशव शरण शर्मा के पेश न होने के कारण सुनवाई टल गई। अदालत ने सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख नियत की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में 12 जनवरी 2022 की रात स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव शरण शर्मा और भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम चौधरी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि कुशांक गुप्ता का ललित कौशिक से विवाद चल रहा था।
इसी विवाद में ललित कौशिक ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या ग्यारह रंजीत कुमार की अदालत में की जा रही है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मधु रानी चौहान ने बताया कि बुधवार को अदालत में गवाह के रूप में कुशांक के बहनोई अंकुर गुप्ता गवाही देने के लिए हाजिर हुए थे लेकिन जेल में बंद मुकदमे का आरोपी केशव शरन अदालत में पेश नहीं हो पाया जबकि आरोपी ललित कौशिक अदालत में हाजिर हुआ। आरोपी केशव शरण के हाजिर न होने के कारण मुकदमे में गवाही नहीं हो पाई। अदालत ने अग्रिम कार्यवाही के लिए 10 अप्रैल की तारीख नियत करते हुए आरोपी और गवाह को पुनः तलब किया है।