फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hearing of jayaprada case on 29 march

अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले में सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
hearing of jayaprada case on 29 march
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को अदालत में गवाह नहीं पहुंचा। जिस कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मुकदमे की सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 मार्च लगा दी गई है।
विज्ञापन

2019 में कटघर थानाक्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कालेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर के सपा सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां व आयोजक मोहम्मद आरिफ समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे के सभी आरोपियों के ऊपर आरोप तय हो चुके हैं। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में की गई। अपर शासकीय अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे के गवाह को समन जारी किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से गवाह हाजिर नहीं हो सका। मुकदमे में डा.एसटी हसन की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में पेश किया गया था। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 29 मार्च लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed