फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hearing of jayapara case postphoned

अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले की सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
hearing of jayapara case postphoned
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य नहीं हुए। अब 28 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में 2019 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में रामपुर के सपा विधायक आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, स्वार टांडा के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मुकदमे के आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं।
विज्ञापन

पत्रावली एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में पेश की गई। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त मुकदमे में सोमवार को वादी पक्ष की ओर से गवाही की जानी थी, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल होने की वजह से मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। 28 सितंबर को गवाह को तलब किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed