फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hearing of four cases of azajm kha

सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज चार मामलों में हुई सुनवाई-000

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hearing of four cases of azajm kha
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ टांडा थाने में दर्ज जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में फोटोग्राफर ने गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई है। जबकि यतीमखाना प्रकरण के दो और डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में सुनवाई हुई। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए टांडा थाने में दर्ज मामले में 22 अगस्त, यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों में 24 अगस्त और डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में 23 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र का मामला वर्ष 2007 का है। बसपा नेता धीरज कुमार शील ने आजम खां पर विधानसभा चुनाव प्रचार की सभा में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। उनकी तहरीर पर टांडा थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

यतीमखाना और डूंगरपुर प्रकरण में आजम खां के इशारे पर लूटपाट करने, मारपीट करने और बस्ती पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करने के आरोप में शहर कोतवाली और गंज थाने में 12-12 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से यतीमखाने के दो और डूंगरपुर के एक मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई के दौरान दौरान टांडा थाने में दर्ज मामले में फोटोग्राफर सुभाष ने गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी। साथ ही डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में वादी अबरार ने गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा उनसे जिरह की गई। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी।

वहीं, यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों में से एक में वादी आसिफ ने कोर्ट में गवाही दी। उनकी मुख्य परीक्षा पूर्ण हो गई है। आजम खां पर धमकाने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले नन्हे कोर्ट जरूर पहुंचे, लेकिन उनकी गवाही नहीं हो सकी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed